{"_id":"67194ab5a02465f0780a0224","slug":"new-police-post-will-be-built-in-imt-security-will-increase-sonipat-news-c-197-1-snp1001-126601-2024-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: आईएमटी में बनेगी नई पुलिस चौकी, सुरक्षा बढ़ेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: आईएमटी में बनेगी नई पुलिस चौकी, सुरक्षा बढ़ेगी
Thu, 24 Oct 2024 12:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Thu, 24 Oct 2024 12:42 AM IST
विज्ञापन
खरखौदा। गांव सैदपुर के पास स्थित औद्योगिक मॉडल टाउनशिप (आईएमटी) खरखौदा में पुलिस व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए अब अस्थायी चौकी खोली जाएगी। बढ़ते अपराध और सुरक्षा की चुनौतियों को देखते हुए पुलिस आयुक्त सतेंद्र गुप्ता ने क्षेत्र में दौरा कर इस दिशा में पहल की है। चौकी स्थापित होने से सुरक्षा को मजबूत करने के साथ ही औद्योगिक संस्थानों के लिए सुरक्षित वातावरण बनाने में मदद मिलेगी।
आईएमटी, खरखौदा क्षेत्र औद्योगिक दृष्टि से महत्वपूर्ण बनता जा रहा है। क्षेत्र में मारुति सुजुकी ने 800 एकड़ भूमि पर भारी निवेश किया है। इतना ही नहीं इससे अलग भी कई बड़े प्रोजेक्ट यहां आए हैं। अन्य औद्योगिक इकाइयां भी स्थापित होनी हैं। जिससे हरियाणा के साथ राष्ट्रीय स्तर पर आर्थिक विकास में योगदान मिलेगा। क्षेत्र की बढ़ती औद्योगिक गतिविधियों के कारण यहां सुरक्षा की आवश्यकता भी बढ़ी है। चोरी के साथ ही एक कंपनी के मालिक से रंगदारी मांगी जा चुकी है। उनके साथ डीसीपी नरेंद्र कादयान, एसीपी जीत बेनीवाल, थाना प्रभारी अंकित कुमार व सैदपुर चौकी प्रभारी जलजीत भी दौरे में शामिल रहे।
पुलिस आयुक्त सतेंद्र गुप्ता ने आईएमटी में अस्थायी पुलिस चौकी स्थापित करने के आदेश दिए हैं। इसमें 20 कर्मी होंगे। एएसआई आनंद को चौकी प्रभारी लगाया है। चौकी में 10 कर्मी और ट्रैफिक व्यवस्था संभालने को 10 कर्मी लगाए गए हैं। आईएमटी में 24 घंटे सुरक्षा की निगरानी रहेगी। पीसीआर की तैनाती करने को कहा गया है। आगे जल्द ही औद्योगिक क्षेत्र में पुलिस स्टेशन स्थापित किया जाएगा, जिससे सुरक्षा और बेहतर हो सकेगी।
विज्ञापन
-आईएमटी खरखौदा क्षेत्र का प्रमुख औद्योगिक केंद्र स्थापित हो रहे हैं। सुरक्षा सुनिश्चित करना प्राथमिकता है। अस्थायी पुलिस चौकी स्थापित करने के आदेश दिए गए हैं, फिलहाल ट्रैफिक पुलिस के साथ ही पीसीआर व पुलिसकर्मियों की तैनाती कर दी गई है। जल्द थाना भी बनाया जाएगा।
-सतेंद्र गुप्ता, पुलिस आयुक्त सोनीपत
--