{"_id":"667070fa684e3003ab0e7e7b","slug":"new-change-will-be-seen-in-politics-due-to-aap-rally-rajendra-sharma-sonipat-news-c-197-1-snp1003-119833-2024-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"आप की रैली होने से राजनीति में दिखेगा नया बदलाव : राजेंद्र शर्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आप की रैली होने से राजनीति में दिखेगा नया बदलाव : राजेंद्र शर्मा
Mon, 17 Jun 2024 10:53 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Mon, 17 Jun 2024 10:53 PM IST
विज्ञापन
सोनीपत। आम आदमी पार्टी के प्रदेश संगठन मंत्री राजेंद्र शर्मा ने कहा कि आम आदमी पार्टी 30 जून को चरखी दादरी में रैली करने जा रही है। जहां पार्टी के सुप्रीमो और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल हरियाणा की कमान को संभालेंगी और हरियाणा की राजनीति में एक नया बदलाव देखने को मिलेगा। उन्होंने दावा किया है कि आप विधानसभा चुनाव में बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।
आम आदमी पार्टी के प्रदेश संगठन मंत्री राजेंद्र शर्मा सोमवार को गोहाना रोड स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर परिसर में पत्रकारवार्ता कर रहे थे। विस चुनाव के कांग्रेस गठबंधन की बात को लेकर उन्होंने कहा कि इसका फैसला पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल करेंगे। उन्होंने एसवाईएल नहर के मुद्दे को राजनीतिक मुद्दा बताया है।
उन्होंने कहा कि अगर प्रधानमंत्री अरविंद केजरीवाल बनेंगे तो इसका फैसला हो जाएगा। पार्टी के सीनियर नेताओं पर भ्रष्टाचार के आरोप लगने पर उन्होंने कहा कि अगर वह भाजपा में शामिल हो जाएं तो भाजपा की वाशिंग मशीन से साफ हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया के घर से एक पैसा भी नहीं मिला और ईमानदार होने के कारण आज वह जेल काट रहे हैं। दिल्ली में पानी की समस्या को लेकर उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश से उन्हें पूरा पानी नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन
भाजपा के लोगों पर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने दिल्ली जल बोर्ड में भी पत्थर फेंके हैं। इस दौरान लोकसभा अध्यक्ष देवेंद्र गौतम, ग्रामीण जिलाध्यक्ष महेंद्र छिक्कारा, शिक्षा सेल जिलाध्यक्ष मास्टर सत्यनारायण आंतिल, शहरी जिलाध्यक्ष राजेश सरोहा, जिला मीडिया प्रभारी अमरदत्त भारद्वाज मौजूद रहे।