{"_id":"686d7980f30252ec530f4cf0","slug":"nephew-killed-in-collision-with-roadways-bus-maternal-uncle-injured-sonipat-news-c-197-1-snp1003-139082-2025-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: रोडवेज बस की टक्कर से कार सवार भांजे की मौत, मामा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: रोडवेज बस की टक्कर से कार सवार भांजे की मौत, मामा घायल
Wed, 09 Jul 2025 01:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Wed, 09 Jul 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
गन्नौर। गाजियाबाद के लोनी से पानीपत जा रह मामा-भांजे की कार को तेज रफ्तार रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। हादसे में 17 वर्षीय भांजे की मौत हो गई, जबकि मामा गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिला के लोनी निवासी अरविंद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह सोमवार को अपनी कार में सवार होकर भांजे वंश (17) को लेकर पानीपत में बहन के घर जा रहे थे। दोपहर में जब वह बड़ी गेट नंबर-2 के पास पहुंचे तो कुरुक्षेत्र डिपो की रोडवेज बस ने उनकी कार को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बस चालक गाड़ी को छोड़कर भाग गया।