{"_id":"64e59270eea4a7a3ee0c1eba","slug":"nephew-attacked-uncle-with-ax-in-sonipat-2023-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat: चाचा पर भतीजे ने किया कुल्हाड़ी से वार, शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देकर भागा आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat: चाचा पर भतीजे ने किया कुल्हाड़ी से वार, शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देकर भागा आरोपी
Wed, 23 Aug 2023 10:30 AM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Wed, 23 Aug 2023 10:30 AM IST
सार
सोनीपत में लगातार अपराध के मामले लगातार बढ़ते जा रहे है। इसी कड़ी में चाचा पर भतीजे द्वारा हमला करने का मामला सामने आया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच करने में जुटी है।
विज्ञापन
सोनीपत पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोनीपत के गांव पहलादपुर किढौली में ग्रामीण पर उसके भतीजे ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। जिससे वह घायल हो गए। घायल के शोर मचाने पर आरोपी जान से मार देने की धमकी देकर मौके से भाग गया। घायल की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। गांव पहलादपुर किढौली निवासी महेंद्र का कहना है कि उसका भतीजा संदीप भी उसके घर में पहली मंजिली पर रहता है। महेंद्र का कहना है कि वह अपने घर में कमरे में बैठा हुआ था।
विज्ञापन
गाली-गलौज करने के बाद किया हमला
इसी दौरान उसका भतीजा संदीप आया और उसके साथ गाली-गलौज करने लगा। उन्होंने उसे गाली देने से रोका तो आरोपी ने हाथ में ली हुई कुल्हाड़ी से उसके सिर पर वार कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। अपने बचाव में जब उसने शोर मचाया तो वह धमकी देकर भाग गया। घायल महेंद्र को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उन्हें गंभीर हालत के चलते पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। पुलिस ने उनके बयान पर भतीजे संदीप के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन