{"_id":"60f870318ebc3e700719842d","slug":"nepali-youth-killed-fellow-worker-in-chicken-farm-case-filed-sonipat-news-rtk618516118","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुर्गी फार्म में नेपाली युवक ने की साथी कर्मी की हत्या, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुर्गी फार्म में नेपाली युवक ने की साथी कर्मी की हत्या, मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
गोरड़ गांव के पोल्ट्री फार्म में कर्मी की हत्या मामले में जांच करती पुलिस।
- फोटो : Sonipat
गांव गोरड़ के मुर्गी फार्म में नेपाली युवक ने अपने साथी कर्मी की चेहरा कुचलकर हत्या कर दी। आरोपी देर रात वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया। सुरक्षा गार्ड ने जब गौरव राय को खून से लथपथ पड़ा देखा तो मुर्गी फार्म मालिक को मामले की सूचना दी। जिस पर पुलिस को अवगत कराया गया। पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
पश्चिमी बंगाल में जलपाईगुड़ी निवासी गौरव राय (29) पांच वर्ष से गोरड़ गांव में शुभम के मुर्गी फार्म पर नौकरी करता था। वहीं सुंसटी, नेपाल का रहने वाला पदम श्रेष्ठ भी कुछ समय से इसी मुर्गी फार्म पर नौकरी कर रहा था और दोनों एक ही कमरे में रहते थे। मंगलवार की रात को दोनों में किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ तो दूसरे कमरों में रहने वाले अन्य नौकरों ने उनका बीचबचाव कर दोनों को अलग-अलग कर दिया था। जिस पर गौरव राय मुर्गी फार्म में ही दूसरी जगह पर खुले आंगन में कंबल लेकर सो गया था, लेकिन रात को जब सुरक्षा गार्ड मंजीत ने देखा कि गौरव राय जमीन पर खून से लथपथ पड़ा है तो मुर्गी फार्म मालिक को वारदात की सूचना दी। गौरव राय के चेहरे को कुचलकर हत्या की गई थी, जबकि नेपाल निवासी पदम श्रेष्ठ मौके से फरार था। सूचना पाकर मौके पर थाना प्रभारी विवेक मलिक व फरमाणा चौकी प्रभारी युद्धवीर पहुंचे और मौके पर जांच करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। वहीं सुरक्षा गार्ड पोलंगी, रोहतक निवासी मंजीत के बयान पर पदम श्रेष्ठ के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बुधवार रात आरोपी को सिलाना के पास से गिरफ्तार कर लिया, जिसे वीरवार को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।
वर्जन
मुर्गी फार्म पर दो कर्मियों में झगड़े के बाद एक की हत्या हुई है। सुरक्षा गार्ड की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।
विज्ञापन
-विवेक मलिक, थाना प्रभारी खरखौदा।

गौरव राय का फाइल फोटो।- फोटो : Sonipat