फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   neighbors gun shoot woman and her two son, serious

गली में गाड़ी खड़ी करने को लेकर हुई कहासुनी में पड़ोसी ने महिला व उसके दो बेटों को मारी गोली, गंभीर

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2020 11:36 AM IST
विज्ञापन
neighbors gun shoot woman and her two son, serious
गांव खेवड़ा में गोली लगने से घायल युवक - फोटो : AMAR UJALA
सोनीपत। गांव खेवड़ा में गली में गाड़ी खड़ी करने को लेकर हुए विवाद में पड़ोसी युवक ने महिला व उसके दो बेटों को गोली मार दी। गोली लगने से तीनों घायल हो गए। वारदात को अंजाम देकर हमलापर फरार हो गया। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। गांव खेवड़ा में गली में गाड़ी खड़ी करने को लेकर मोहन उर्फ मोनू की पड़ोसी युवक के संग कहासुनी हो गई। दोनों पक्षों में पहले भी इसे लेकर कई बार विवाद हो चुका है। शुक्रवार सुबह भी करीब पौने दस बजे फिर से उनमें विवाद हो गया। आरोप है कि इसी इसी विवाद में पड़ोसी युवक ने मोहन व उसके भाई विकास और मां सरोज को गोली मार दी। वारदात को अंजाम देकर हमलावर फरार हो गया। तीनों घायलों को परिजनों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां पर सरोज की हालत गंभीर बनी हुई है। राई थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि घायलों के बयान पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन

neighbors gun shoot woman and her two son, serious
गांव खेवड़ा में गली में खड़ी गाड़ी, जिसे लेकर गोली चली। - फोटो : AMAR UJALA
गांव खेवड़ा में गली में खड़ी गाड़ी, जिसे लेकर गोली चली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed