फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Neighbors accused of breaking into house and beating man

Sonipat News: पड़ोसियों पर घर में घुसकर व्यक्ति को पीटने का आरोप

Thu, 17 Oct 2024 06:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 17 Oct 2024 06:21 AM IST
विज्ञापन
Neighbors accused of breaking into house and beating man
गन्नौर। गांव शेखपुरा में महिला ने पड़ोसियों पर घर में घुसकर उनके पति की पिटाई कर घायल करने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि रॉड मारने से पति के पैर में फ्रैक्चर आ गया। महिला ने मामले की शिकायत गन्नौर थाना पुलिस को दी।
विज्ञापन

शेखपुरा निवासी पिंकी ने शिकायत में बताया कि वह अपने पड़ोस के एक घर में गई हुई थी। इस दौरान उन्हें अपने घर से झगड़े की आवाज सुनाई दी। जब वह घर पहुंची तो देखा कि उनका पड़ोसी रितिक व साहिल उनके पति विनोद की पिटाई कर रहे थे। उन्होंने उनके पति की पिटाई करते समय राॅड से कई वार किए। इससे उनके पति के पैर में गंभीर चोट आई। उनके पति के पैर में फ्रैक्चर आ गया। बचाव के लिए जब अन्य पड़ोसी घर पहुंचे तो आरोपी उनके पति को जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। उन्होंने अपने पति को इलाज के लिए खानपुर कलां स्थित मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने पिंकी की शिकायत पर आरोपी रितिक व साहिल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed