फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Negligence increasing the speed of corona, 32 new infected were found

Sonipat News: लापरवाही बढ़ा रही कोरोना की रफ्तार, 32 नए संक्रमित मिले

Thu, 13 Apr 2023 11:22 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 13 Apr 2023 11:22 PM IST
विज्ञापन
Negligence increasing the speed of corona, 32 new infected were found
फोटो :39: सोनीपत के कच्चे क्वार्टर बाजार में बिना मास्क लगाए खरीदारी करने आए लोग।
सोनीपत। कोरोना संक्रमण की बढ़ती रफ्तार अब डराने लगी है। कोरोना के संक्रमितों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। एक दिन पहले जहां जिले में 25 संक्रमित थे, वहीं वीरवार को यह संख्या बढ़कर एक दिन में 32 हो गई। संक्रमितों में सात साल के बच्चे से लेकर 87 साल तक के बुजुर्ग शामिल हैं। बढ़ते संक्रमण के बावजूद लोग लापरवाह बने हुए हैं। नियमों की अवहेलना कर बिना मास्क लगाए घरों से निकल रहे हैं और भीड़ में घूम रहे हैं। जिससे संक्रमण का खतरा बढ़ रहा है। जिले में संक्रमितों की संख्या 87 हो गई हैं। जिसमें से तीन को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अन्य को होम आइसोलेट किया गया है। वीरवार को छह मरीज ठीक हुए हैं।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ने लगा है। इससे बचाव के लिए लोग अभी तक सतर्कता नहीं दिखा रहे हैं। एहतियात नहीं बरतने और लापरवाही के कारण मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। वीरवार को कोरोना के 32 नए संक्रमित मिले हैं। जिले में 28 मार्च से शुरू हुई कोरोना की इस नई लहर में वीरवार को एक ही दिन में सबसे अधिक संक्रमित मिले हैं। इससे बुधवार को 25 संक्रमित मिले थे। वीरवार को 102 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। वीरवार को संक्रमित मिले 32 मरीजों में से 30 की जांच नागरिक अस्पताल सोनीपत में ही हुई थी, जबकि एक मरीज की जांच एक प्राइवेट लैब पर तो एक मरीज की जांच बीपीएस खानपुर में की गई थी। संक्रमितों में गांव भैंसवान खुर्द का 7 साल का बच्चा व अनिल विहार की रहने वाली 87 वर्षीय बुजुर्ग भी शामिल है। संक्रमितों में 15 महिलाएं और 17 पुरुष शामिल हैं। शहरी व ग्रामीण दोनों क्षेत्र में मरीज लगातार मिल रहे हैं।
विज्ञापन

बाजार में भीड़, लोग नहीं लगा रहे मास्क
बाजार में भीड़ कम नहीं हो रही है। लोग बाजार समेत सभी सार्वजनिक जगहों पर लापरवाही कर रहे हैं। बिना मास्क घूम रहे हैं, जिससे कोरोना वायरस के संक्रमण का खतरा बढ़ रहा है। प्रशासन लोगों से कोरोना गाइडलाइन का पालन करने की अपील कर रहा है। उसके बाद भी बाजारों में लोग भीड़ में जुट रहे हैं। शहर से लेकर कस्बों में लोग बिना मास्क के बाजारों में पहुंच रहे है। शारीरिक दूरी के नियम का पालन नहीं हो रहा था। लापरवाह लोग अपने साथ दूसरों को भी खतरे में डाल सकते हैं। इतना ही नहीं नागरिक अस्पताल में पहुंचने वाले मरीज व उनके तीमारदारों के चेहरे पर भी मास्क दिखाई नहीं देता। अस्पताल में शारीरिक दूरी नहीं रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में नहीं वैक्सीन, बढ़ा सकती है मुसीबत
कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन को कारगर माना गया है। हालांकि वर्तमान में जिले में वैक्सीन खत्म हो चुकी है। बच्चों को लगाई जाने वाली कॉर्बेवैक्स वैक्सीन नवंबर से खत्म है। युवा से लेकर बुजुर्गों को लगाई जाने वाली कोविशील्ड 10 फरवरी से खत्म है। अस्पताल में कोवाक्सिन भी 31 मार्च को समाप्त हो गई थी। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार 12 लाख 99 हजार 402 लोगों को पहली डोज व 10 लाख 2 हजार 216 लोगों को दूसरी व 62 हजार 237 लोगों को बूस्टर डोज लगाई जा चुकी है।
दिल्ली में लगातार बढ़ रहे मामले चिंता का कारण
जिले की सीमा से सटे दिल्ली में लगातार मरीज बढ़ रहे हैं। जिससे जिले के लोगों में चिंता बढ़ी है, लेकिन कई लोग लगातार लापरवाह बने हुए हैं। जिले से रोजाना एक लाख से अधिक लोग दिल्ली के लिए आवागमन करते हैं। इसमें सभी को एहतियात बरतनी चाहिए।

कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं, जिसके चलते अस्पताल समेत सभी सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनना अनिवार्य किया गया है। लोगों की सुरक्षा व स्वास्थ्य के लिए जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। लोगों को हर हाल में पूरी एहतियात बरतनी चाहिए। भीड़ में जाने से बचने के साथ ही सैनिटाइजर का प्रयोग करना चाहिए। -डॉ. दिनेश छिल्लर, उप सिविल सर्जन, सोनीपत

फोटो :39: सोनीपत के कच्चे क्वार्टर बाजार में बिना मास्क लगाए खरीदारी करने आए लोग।

फोटो :39: सोनीपत के कच्चे क्वार्टर बाजार में बिना मास्क लगाए खरीदारी करने आए लोग।

फोटो :39: सोनीपत के कच्चे क्वार्टर बाजार में बिना मास्क लगाए खरीदारी करने आए लोग।

फोटो :39: सोनीपत के कच्चे क्वार्टर बाजार में बिना मास्क लगाए खरीदारी करने आए लोग।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed