गोहाना। गांव खानपुर कलां के भगत फूल सिंह (बीपीएस) राजकीय महिला विश्वविद्यालय की एनसीसी कैडेट तनु ने 12वीं हरियाणा बटालियन की तरफ से आयोजित सी सर्टिफिकेट परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। कुलपति प्रो. सुदेश ने छात्रा तनु को इस उपलब्धि पर बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। एनसीसी प्रभारी डॉ. अनु लठवाल ने बताया कि 12वीं हरियाणा बटालियन के कर्नल अनूप रावत ने तनु को प्रथम स्थान प्राप्त करने पर सम्मानित किया। इसके अलावा उन्होंने कैडेट्स कीर्ति, दीक्षा, पिंकी, सोनिया, दिलाशा, स्वाति, काजल और निष्ठा को भी ए ग्रेड सर्टिफिकेट से सम्मानित किया। कर्नल अनूप रावत ने एनसीसी कैडेट्स को सेना में उपलब्ध रोजगार अवसर व भर्ती परीक्षा की तैयारी के बारे में भी जानकारी दी। कार्यक्रम में डॉ. राजेश हुड्डा, 12 हरियाणा बटालियन से सूबेदार मेजर सुरेश कुमार, विकास, राजेश व अभय उपस्थित रहे।