फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Nayab cabinet 2.0, Gohana MLA Dr. Arvind Sharma got post of minister

Nayab cabinet 2.0: गोहाना से विधायक डॉ. अरविंद शर्मा को मिला मंत्री पद, पहले केंद्रीय राजनीति में थे सक्रिय

Thu, 17 Oct 2024 01:38 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 17 Oct 2024 01:38 PM IST
सार

डॉ. अरविंद शर्मा का राजनीतिक सफर 1996 में सोनीपत लोकसभा सीट से निर्दलीय चुनाव जीतने के साथ शुरू हुआ था। 2019 में भाजपा में शामिल होकर उन्होंने रोहतक लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा और कांग्रेस के दीपेंद्र हुड्डा को 7503 मतों से हराकर सांसद बने।

विज्ञापन
Nayab cabinet 2.0, Gohana MLA Dr. Arvind Sharma got post of minister
डॉ. अरविंद शर्मा - फोटो : संवाद

विस्तार

सोनीपत के गोहाना विधानसभा क्षेत्र में भाजपा को पहली बार जीत दिलाने वाले डॉ. अरविंद शर्मा को इस बार नायब सैनी की अगुवाई में हरियाणा सरकार के मंत्रिमंडल में अहम पद दिया गया है। डॉ. अरविंद शर्मा, जो पहले केंद्रीय राजनीति में सक्रिय थे, अब राज्य की राजनीति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए तैयार हैं। उनकी इस नियुक्ति से भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।

विज्ञापन

डॉ. अरविंद शर्मा का राजनीतिक सफर 1996 में सोनीपत लोकसभा सीट से निर्दलीय चुनाव जीतने के साथ शुरू हुआ था। इसके बाद वे इंडियन नेशनल कांग्रेस में शामिल हो गए और करनाल से 2004 और 2009 में सांसद चुने गए। 2014 में कांग्रेस छोड़कर बसपा में शामिल होने के बाद उन्हें मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में पेश किया गया था, हालांकि यमुनानगर और जुलाना से विधानसभा चुनाव हार गए।

विज्ञापन

2019 में भाजपा में शामिल होकर उन्होंने रोहतक लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा और कांग्रेस के दीपेंद्र हुड्डा को 7503 मतों से हराकर सांसद बने। 2024 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने उन्हें गोहाना से उम्मीदवार बनाया, जहां उन्होंने तीन बार के कांग्रेस विधायक जगबीर मलिक को पराजित कर जीत दर्ज की।

विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. शर्मा की इस जीत के बाद से ही उन्हें मंत्रिमंडल में बड़ी जिम्मेदारी मिलने की अटकलें लगाई जा रही थीं, और आखिरकार उन्हें नायब सैनी के मंत्रिमंडल में महत्वपूर्ण पद मिला है। उनका अनुभव और राजनीतिक कौशल भाजपा सरकार को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed