फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Nautapa : The earth started getting hot, the heat waves are scorching the body throughout the day.

नौतपा : तपने लगी धरती, दिन भर लू के थपेड़े झुलसा रहे बदन

Mon, 27 May 2024 10:35 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 27 May 2024 10:35 PM IST
विज्ञापन
Nautapa : The earth started getting hot, the heat waves are scorching the body throughout the day.
सोनीपत के नागरिक अस्पताल में भीषण गर्मी के बीच बच्चे को पानी पिलाती महिला। संवाद
सोनीपत। नौतपा लगने के तीसरे दिन सोमवार को धरती तपती रही। दिन भर लू के थपेड़े लोगों के बदन को झुलसाते रहे। दिनभर मौसम शुष्क बना रहा। दिन ढलने के बाद भी गर्म हवाओं ने लोगों को परेशान रखा। सुबह दस बजे ही तापमान 38.9 डिग्री पहुंच गया। दोपहर होते ही झुलसाती गर्मी और लू के थपेड़ों से जनजीवन को रोक दिया। बाजार और सड़कें सूनी हो गई। व्यापारिक गतिविधियों पर व्यापक असर पड़ रहा है।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार सप्ताह भर तक गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। जिले में रेड अलर्ट जारी किया गया है।शनिवार से नौतपा की शुरुआत हो गई है। इसके कारण नौ दिनों तक गर्मी का सामना करना पड़ेगा। इस दौरान सूर्य रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करता है और नौ दिन तक रहता है। सूर्य की किरणें सीधे पृथ्वी पर पड़ती हैं और तापमान अत्यधिक बढ़ जाता है। वायुमंडल में हवा की गति कम हो जाती है, इससे गर्मी का प्रभाव और अधिक बढ़ जाता है। मौजूदा समय में कोई पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय नहीं है। यही नहीं मरुस्थल की गर्म हवा ने वातावरण से नमी सोख ली है। शुष्क वातावरण और तेज धूप के कारण जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है। लगातार तीसरे दिन पारा 45 डिग्री के पार दर्ज किया गया। सोमवार को अधिकतम तापमान 45.8 डिग्री व न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। एक दिन पहले भी अधिकतम तापमान 45.8 व न्यूनतम तापमान 25.6 दर्ज किया गया था। सुबह से 8 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से हवा चल रही थी। रात को भी राहत नहीं मिल रही है। झुलसाने वाली गर्मी से राहत के लिए तालाबों व नहरों में युवा व बच्चे खूब डुबकियां लगा रहे हैं।
विज्ञापन





बाजार व सडक़ हो जाती है सुनसान

झुलसा देने वाली गर्मी और लू का असर इस कदर हो रहा है। मानो बाजारों और गलियों में अघोषित कर्फ्यू लगा दिया गया है। लोग सुबह दस बजे से पहले ही बाहर का सारा काम निपटा देते हैं। ग्रामीण इलाकों से आने वाले लोग भी सुबह जल्दी अपना काम निपटाकर रवाना हो जाते हैं। दोपहर को सड़क सुनसान नजर आती है। दुकानों पर भी ग्राहक दिखाई नहीं देते।
विज्ञापन
विज्ञापन




गर्मी से बचने को यह करना फायदेमंद

- दिन में सुबह 11 से शाम 4 बजे के बीच घर से निकलने से बचें।

- दिन में लगभग 7-8 लीटर पानी और जूस का इस्तेमाल करें।

- हल्के रंग के और सूती कपड़े पहनें।

- हल्का व्यायाम करें और अधिक श्रम वाले कार्यों से बचें।

- मसालेदार और तले खाद्य पदार्थ का सेवन नहीं करें।

- चाय, कॉफी, गर्म सूप जैसी चीजों के इस्तेमाल से बचें।

- शराब, कॉफी और एनर्जी ड्रिंक्स से बचें।

- दोपहर को घर से निकलना पड़े तो कपड़ा सिर पर रखकर ही जाएं।



वर्जन

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में राजस्थान की तरफ से आ रही गर्म हवा पहुंच रही है। इसके कारण वातावरण से नमी गायब हो गई है। 2 जून तक तापमान में बढ़ोतरी बनी रहेगी। इस बार पिछले साल की अपेक्षा अधिक गर्मी लोगों को झेलनी पड़ रही है। उम्मीद है कि प्री मानसून की बरसात जून माह के पहले ही सप्ताह में आ जाए।


डॉ. प्रेमदीप, मौसम विज्ञानी, केवीके, सोनीपत



वर्जन

मौसम विभाग ने गर्मी को लेकर अलर्ट जारी किया है। दो दिन तक जिले में शुष्क मौसम रहने व लू चलने की संभावना जताई गई है। ऐसे में अनावश्यक धूप में निकलने से बचे व हल्के रंग के ढीले सूती कपड़े पहनें। अगर धूप में घर से निकलते हैं तो सिर पर टोपी रखें या फिर छतरी का इस्तेमाल करें। मौसम विभाग की तरफ से जारी सलाह में रोजमर्रा के कार्य सुबह व शाम के समय करने को कहा गया है। नागरिक अस्पताल में भी पर्याप्त इंतजाम करने के निर्देश दिए गए हैं। कोई दिक्कत हो तो चिकित्सक को दिखाएं।

डॉ. मनोज कुमार, उपायुक्त सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed