फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   National Teacher Award winner Sunita was honored

Sonipat News: राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त सुनीता का किया सम्मान

Sun, 14 Sep 2025 01:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 14 Sep 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
National Teacher Award winner Sunita was honored
फोटो 07- सोनीपत के टीकाराम शिक्षा महाविद्यालय में आयोजित सम्मान समारोह में राष्ट्रीय अवॉर्डी सु
सोनीपत। टीकाराम शिक्षा महाविद्यालय में शनिवार को टीकाराम शिक्षा संस्था की ओर से इस वर्ष राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त सुनीता ढुल को सम्मानित किया गया। समारोह की अध्यक्षता संस्था के प्रधान सुरेंद्र सिंह दहिया ने की।
विज्ञापन

उन्होंने सुनीता ढुल को टीकाराम शिक्षा संस्था की ओर से स्मृति चिह्न व शॉल भेंट कर सम्मानित किया। सुरेंद्र सिंह दहिया ने बताया कि सुनीता ढुल वर्ष 1995-96 में टीकाराम शिक्षा महाविद्यालय की छात्रा रहीं। वह वर्तमान में मुरथल अड्डा स्थित पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में सामाजिक विज्ञान व भूगोल विषय की प्राध्यापिका के रूप में बच्चों का मार्गदर्शन कर रही हैं।
विज्ञापन

इससे पहले सुनीता ढुल कई विद्यालयों में विद्यार्थियों को सही ज्ञान प्रदान कर उन्हें उच्च पदों तक पहुंचा चुकी हैं। आज संस्था को अपनी पूर्व छात्रा पर गर्व है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. सुरेंद्र सिंह राणा ने बताया कि सुनीता ढुल राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त प्राथमिक उपचार प्रशिक्षिका, सामाजिक-सांस्कृतिक, स्काउट एवं गाइड में विद्यार्थियों के मार्गदर्शन कर विभिन्न संस्थाओं व सरकार से सम्मान प्राप्त कर चुकी हैं। कार्यक्रम में महाविद्यालय के कई पूर्व छात्र-छात्राओं को भी आमंत्रित किया गया। कार्यक्रम में सुनीता ढुल ने अपने विद्यार्थी व अध्यापन काल की विभिन्न उपलब्धियाें, अनुभवों को साझा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed