फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   National Junior Fencing Competition begins

राष्ट्रीय जूनियर तलवारबाजी प्रतियोगिता का आगाज

Sat, 25 Dec 2021 11:06 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 25 Dec 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
National Junior Fencing Competition begins
राष्ट्रीय जूनियर तलवारबाजी प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा दिखाते खिलाड़ी। संवाद - फोटो : Sonipat
गेटवे शिक्षण संस्थान में शनिवार को 29वीं राष्ट्रीय जूनियर तलवारबाजी प्रतियोगिता का आगाज हुआ। सोनीपत में पहली बार आयोजित राष्ट्रीय जूनियर तलवारबाजी प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों और दर्शकों में खूब उत्साह देखने को मिला। प्रतियोगिता में देशभर के विभिन्न राज्यों से 559 खिलाड़ी पहुंचे हैं, जो 30 स्वर्ण, 30 रजत और 60 कांस्य पदक के लिए अपनी प्रतिभा दिखाएंगे।
विज्ञापन

राष्ट्रीय प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रदेश के खेल राज्य मंत्री संदीप सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि खिलाड़ी खेल भावना से खेलें और चुनौती स्वीकार करें। प्रतियोगिता से शुुभारंभ पर विद्यार्थियों ने विभिन्न कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। प्रतियोगिता के संयोजक अशोक कुमार ने आयोजकों को प्रतियोगिता से जुड़ी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता के समापन अवसर पर सीएम मनोहर लाल विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत करेंगे। प्रतियोगिता में उप खेल निदेशक अमित दहिया, स्कूल संचालक राहुल मंगला, तलवारबाजी कोच सितेंद्र, तलवारबाजी संघ के प्रधान पंकज सिंह, सचिव राजीव मेहता, जितेंद्र सहित 55 तकनीकी अधिकारी, 64 कोच, प्रबंधन और 30 एनआईएस पटियाला सहायक तकनीकी अधिकारी मौजूद रहे।

गेटवे स्कूल में राष्ट्रीय जूनियर तलवारबाजी प्रतियोगिता के शुभारंभ पर खेल राज्य मंत्री संदीप सि?

गेटवे स्कूल में राष्ट्रीय जूनियर तलवारबाजी प्रतियोगिता के शुभारंभ पर खेल राज्य मंत्री संदीप सि?- फोटो : Sonipat

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed