{"_id":"64418a68d76728749a0137e6","slug":"national-and-international-medal-winning-wrestlers-honored-sonipat-news-c-17-1-129121-2023-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता पहलवानों को मिला सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता पहलवानों को मिला सम्मान
Fri, 21 Apr 2023 12:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Fri, 21 Apr 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
फोटो :28: बहालगढ़ स्थित साई केंद्र में पहलवान नीरज का स्वागत करती कार्यकारी निदेशक ललिता शर्मा।
सोनीपत। भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के उत्तरी क्षेत्रीय केंद्र, बहालगढ़ में आयोजित समारोह में राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्पर्धा में पदक जीतकर लौटे पहलवानों को सम्मानित किया गया।
साई की कार्यकारी निदेशक ललिता शर्मा ने विजेताओं को सम्मानित किया।उन्होंने बताया कि साई की सेंटर ऑफ एक्सीलेंसी में अभ्यास करने वाले पहलवान लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। पदक विजेता पहलवानों के सम्मान में साई केंद्र में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें एशियन चैंपियनशिप व राष्ट्रीय स्पर्धा के पहलवानों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में कजाकिस्तान के अस्ताना में आयोजित एशियन चैंपियनशिप में कांस्य पदक विजेता नीरज जुआं व विकास का स्वागत किया गया। उनके साथ ही उत्तर प्रदेश के गोंडा के नंदनी नगर में आयोजित हुई अंडर-17 राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता के विजेताओं का भी सम्मान किया गया। प्रतियोगिता में साई के पहलवान अंकित व अमन ने स्वर्ण, शुभम ने रजत व जुबेर और प्रदीप ने कांस्य पदक जीता है। वहीं सीनियर वर्ग में रोहित बूरा ने रजत, प्रवेश, अनिल, अमित व अभिमन्यु ने कांस्य पदक जीता है।
ललिता शर्मा ने कहा कि साई में अभ्यास कर रहे पहलवान लगातार बेहतर प्रदर्शन कर देश का मान बढ़ा रहे हैं। उन्होंने पहलवानों से आगे भी बेहतर प्रदर्शन जारी रखने का आह्वान किया।