फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Nari Shakti Vandan strengthened the participation of women: Vaishali

नारी शक्ति वंदन ने महिलाओं की भागीदारी की सुदृढ़ : वैशाली

Sun, 12 Apr 2026 05:38 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 12 Apr 2026 05:38 PM IST
विज्ञापन
Nari Shakti Vandan strengthened the participation of women: Vaishali
रेस्ट हाउस में पत्रकारों से बातचीत करती भाजपा प्रदेश प्रवक्ता वैशाली तोमर। संवाद
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


सोनीपत। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता वैशाली तोमर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में सरकार महिलाओं के सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है। वह रविवार को पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में महिला उत्थान के लिए किए जा रहे कार्यों को लेकर पत्रकारों से बातचीत कर रही थीं।

उन्होंने कहा कि भाजपा नारी शक्ति वंदन अभियान महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और जागरूकता के लिए एक व्यापक जन अभियान है। इसके माध्यम से महिलाओं की सामाजिक एवं राजनीतिक भागीदारी को और सुदृढ़ किया जा रहा है।
विज्ञापन

तोमर ने कहा कि भाजपा ने महिलाओं के लिए हेल्पलाइन नंबर 9667173333 जारी किया है। इस पर मिस्ड कॉल देकर महिलाएं अपने हक और आने वाले चुनाव में उनकी सहभागिता कैसे निश्चित की जाए दर्ज करवा सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि हरियाणा सरकार ने महिलाओं को पंचायती राज संस्थाओं एवं स्थानीय निकायों में 33 प्रतिशत आरक्षण देकर उनकी राजनीतिक भागीदारी को मजबूत किया गया है। इसके साथ ही बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान से बालिकाओं की शिक्षा एवं सुरक्षा को बढ़ावा मिला है।
उन्होंने कहा कि सखी वन स्टॉप सेंटर के माध्यम से पीड़ित महिलाओं को एक ही स्थान पर कानूनी, चिकित्सीय एवं परामर्श सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। लाडली योजना सहित अन्य सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के माध्यम से बेटियों को आर्थिक मजबूती प्रदान की जा रही है।

इस अवसर पर जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष मोनिका दहिया, जिला मीडिया प्रभारी दिनेश अत्री, जिला महिला महामंत्री कविता शर्मा, स्वास्तिक आर्या, राई ब्लॉक समिति की चेयरमैन सीमा प्रदीप सबोली, रेखा वशिष्ठ, शीला लाकड़ा, मीनू सैनी, बबीता जिंदल उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed