फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Naked girl's body found in NCR Water Channel canal

Sonipat News: एनसीआर वाटर चैनल नहर में मिला निर्वस्त्र बच्ची का शव

Wed, 20 Dec 2023 11:32 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 20 Dec 2023 11:32 PM IST
विज्ञापन
Naked girl's body found in NCR Water Channel canal
सोनीपत। गांव भदाना के पास एनसीआर वाटर चैनल नहर में बच्ची का निर्वस्त्र शव मिला है। पुलिस ने उसे पोस्टमार्टम के लिए शव विच्छेदन गृह में भेज दिया। बच्ची की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस अब सोनीपत के साथ ही पानीपत व करनाल के न्यूरोसर्जन से संपर्क कर रही है, ताकि उसकी पहचान की जा सके।
विज्ञापन


सदर थाना पुलिस को सूचना मिली कि गांव भदाना के पास से गुजर रही एनसीआर वाटर चैनल में एक बच्ची का शव पड़ा है। इस पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और उसे कब्जे में ले लिया। जांच अधिकारी एएसआई संजीव कुमार ने बताया कि बच्ची की उम्र करीब 10 वर्ष है। उसके शरीर पर कपड़े नहीं थे। उसके दाहिने हाथ पर छोटे मणियों का धागा बंधा है। साथ ही तांबे का कड़ा मिला है। शव पानी में रहने के चलते क्षत-विक्षत हो गया था। पुलिस ने नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया तो चिकित्सक ने बताया कि बच्ची के सिर में नली डाली गई है। जिससे लगता है कि यह मानसिक रूप से दिव्यांग होगी। ऐसे में पुलिस सोनीपत के साथ ही पानीपत व दिल्ली के न्यूरोसर्जन से बच्ची के बारे में जानकारी जुटाएगी, ताकि उसकी पहचान की जा सके। पुलिस ने शव का विसरा लेकर जांच के लिए भेज दिया है। शुरुआती जांच में डूबने से बच्ची की मौत होने का पता लगा है। विसरा रिपोर्ट में मौत के सही कारणों का पता लग सकेगा।
विज्ञापन


एनसीआर वाटर चैनल नहर में बच्ची का शव मिला है। उसकी पहचान का प्रयास किया जा रहा है। पोस्टमार्टम के दौरान विसरा लिया गया है, जिसे जांच के लिए भेजा जाएगा। इसमें मौत के सही कारण का पता लग पाएगा। कर्मजीत सिंह, थाना प्रभारी, सदर सोनीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed