फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Nagar Kirtan was taken out with devotion under the leadership of Panj Pyaras

Sonipat News: पंज प्यारों की अगुवाई में श्रद्धा भाव से निकाला नगर कीर्तन

Sun, 05 Jan 2025 12:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 05 Jan 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
Nagar Kirtan was taken out with devotion under the leadership of Panj Pyaras
सोनीपत। गुरु गोविंद सिंह के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में ओल्ड डीसी रोड सुजान सिंह पार्क स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा की ओर से श्रद्धा भाव से नगर कीर्तन निकाला गया। श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की छत्रछाया व पंज प्यारों की अगुवाई में बड़ी संख्या में साध-संगत नगर कीर्तन में शामिल हुई।
विज्ञापन

नगर कीर्तन में दशमेश अखाड़ा व बाबा दीप सिंह गतका अखाड़ा की ओर से सिख मार्शल आर्ट गतका पार्टी ने पारंपरिक कलाओं व करतबों का प्रदर्शन किया। शहरभर में सतनाम श्री वाहेगुरु के जयकारे गूंजे व बाजारों में उल्लास का माहौल नजर आया। इससे पहले नगर कीर्तन की शुरुआत ओल्ड डीसी रोड सुजान सिंह पार्क स्थित गुरुद्वारा साहिब से की गई। नगर कीर्तन मामा-भांजा चौक, विवेकानंद चौक, सेक्टर-15 गुरुद्वारा साहिब, गांधी चौक, बस अड्डा, गीता भवन चौक गुरुद्वारा साहिब, मॉडल टाउन गुरुद्वारा साहिब, फ्रैंडस पार्क होते हुए वापस सुजान सिंह पार्क स्थित गुरुद्वारा साहिब में संपन्न हुआ। शहर के प्रमुख मार्गाें पर जगह-जगह सामाजिक संस्थाओं व संगत ने नगर कीर्तन का फूलों से स्वागत किया। संगत ने मत्था टेककर अरदास की। संगत व सेवादार पालकी के आगे सफाई करते हुए आगे बढ़े। साथ ही श्रद्धालुओं ने कीर्तन-भजन व गुरु वाणी से वातावरण को भक्तिमय बना दिया। गुरुद्वारा प्रबंधन समिति के प्रधान सरदार कुलदीप सिंह ने संगत को गुरु गोविंद सिंह के दिखाए आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि सुजान सिंह पार्क स्थित गुरुद्वारा साहिब में 6 जनवरी को गुरु गोविंद सिंह के प्रकाश पर्व पर श्री सहज पाठ संपन्न होने के साथ दिनभर कीर्तन का आयोजन किया जाएगा। नगर कीर्तन में सुरेंद्र सिंह, दलजीत सिंह, परमजीत सिंह, जसवीर सिंह, राकेश सचदेवा, दलजीत सिंह, मनजीत सिंह व गुरदीप सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed