फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Nag-Nagin's pair kept playing for four hours in ITI

आईटीआई में चार घंटे तक अठखेलियां करता रहा नाग-नागिन का जोड़ा

Thu, 19 May 2022 01:36 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 19 May 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
Nag-Nagin's pair kept playing for four hours in ITI
वीडियो में आईटीआई के पार्क में अठखेलियां करता नाग-नागिन का जोड़ा। - फोटो : Sonipat
औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) नाग-नागिन का जोड़ा देखा गया। यह जोड़ा पहले करीब दो घंटे तक पार्क में अठखेलियां करता रहा, उसके बाद प्लास्टिक प्रोसेसिंग कार्यशाला में घुस गया। कार्यशाला में भी करीब दो घंटे तक नाग-नागिन आपस में अठखेलियां करते रहे। कार्यशाला में नाग-नागिन के घुसने से विद्यार्थियों व शिक्षकों में भय का माहौल बना रहा है। आईटीआई प्रबंधन ने सुरक्षा की दृष्टि से कार्यशाला के साथ ही इमारत को ही खाली करवा दूसरी जगह कक्षाएं लगाईं। अधिकारियों का कहना है कि नाग-नागिन को पकड़ने के लिए सपेरे बुलाए गए हैं।
विज्ञापन

आईटीआई में प्रशिक्षण प्राप्त करने पहुंचे विद्यार्थियों ने मंगलवार को पार्क में नाग-नागिन का जोड़ा देखा, जो आपस में अठखेलियां कर रहा था। पार्क में दिखाई दिए नाग-नागिन आकर्षण का केंद्र बने रहे, जिन्हें देखने के लिए विद्यार्थियों की भीड़ जुटने लगी। करीब दो घंटे के बाद नाग-नागिन का जोड़ा प्लास्टिक प्रोसेसिंग ऑपरेटर (पीपीओ) कार्यशाला में घुस गया। कार्यशाला में नाग नागिन के घुसने से विद्यार्थियों व शिक्षकों में भय का माहौल रहा। कार्यशाला को भी खाली करवा दिया गया था। करीब दो घंटे के बाद वह जोड़ा नजर नहीं आया। आईटीआई प्रबंधन का कहना है कि काफी तलाश के बाद भी नाग-नागिन कहीं नजर नहीं आए।
विज्ञापन

खाली करवाई इमारत, बुलाए सपेरे
राजकीय आईटीआई के एनसीसी अधिकारी कैप्टन संजय श्योराण ने बताया कि पीपीओ कार्यशाला में मंगलवार को नाग-नागिन का जोड़ा घुस गया था। करीब दो घंटे तक तो वह नजर आया, लेकिन बाद में गायब हो गया। सुरक्षा की दृष्टि से कार्यशाला को खाली करवा दिया गया था। बुधवार को भी यहां कक्षाएं नहीं लगाई गईं। इस इमारत में लगने वाली कक्षाएं दूसरी इमारत में लगाई गई हैं। बुधवार देर सायं दो सपेरे भी बुलाए गए थे, जिन्होंने दवा का छिड़काव किया है। हालांकि अभी तक नाग-नागिन नजर नहीं आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed