{"_id":"5f5d1b6d8ebc3e50b139a74b","slug":"murders-accused-arrested-honour-killing-sonipat-sonipat-news-rtk573302760","type":"story","status":"publish","title_hn":"इज्जत के लिए युवती की हत्या करने के आरोपी दो चाचा और चचेरा भाई गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इज्जत के लिए युवती की हत्या करने के आरोपी दो चाचा और चचेरा भाई गिरफ्तार
विज्ञापन
सोनीपत। मोहाना थाना के गांव से भागकर शादी करने वाले युवक-युवती की हत्या के मामले में पुलिस ने युवती के दो चाचा और चचेरे भाई को गिरफ्तार किया है। युवती के चाचा-भतीजे पर उन्हें सफीदो से बहकाकर गांव तक लाने का आरोप है। वहीं युवती के दूसरे चाचा पर वारदात स्थल पर मौजूद रहने का आरोप है। गिरफ्तार आरोपियों को एक दिन के रिमांड पर लिया गया है।
पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर युवक-युवती के शव झज्जर में माइनर से क्षत-विक्षत अवस्था में बरामद किए थे। इस मामले में युवक-युवती दोनों के परिजन शामिल थे। पुलिस ने मामले में युवती के पिता व फुफेरे भाई को गिरफ्तार किया था। पुलिस वारदात में प्रयुक्त बाइक के साथ, युवक-युवती के दस्तावेज व कपड़े बरामद कर चुकी है। अब पुलिस ने युवती के दो चाचा व चचेरे भाई को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपियों से युवक की हत्या में शामिल अन्य आरोपियों का पता लगाएगी।
सफीदो से कार में लेकर आए थे चाचा-भतीजा
मामले में गिरफ्तार चाचा-भतीजा युवक-युवती को सफीदो से बहकाकर कार में लेकर आए थे। वह युवती के फुफेरे भाई व अन्य के साथ उन्हें बणी में लेकर पहुंचे थे। जहां पर आरोप है कि युवती के फुफेरे भाई ने कार के अंदर एक अन्य के साथ मिलकर युवती की हत्या की थी। वहीं पुलिस ने युवती के चचेरे भाई के पिता को भी गिरफ्तार किया है। वह भी वारदात के दौरान बणी में मौजूद था। पुलिस ने तीनों को अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
सफीदो से वाया गोहाना पहुंचे गांव
पुलिस का कहना है कि हत्या के आरोप में गिरफ्तार युवती के चाचा-भतीजा ने पूछताछ में बताया है कि वह युवक-युवती को सफीदो से शादी कराने की बात कहकर गांव में लेकर आए थे। वह पहले सफीदो से गोहाना व भैंसवाल होते हुए गांव की बणी में पहुंचे थे। उन्हें रिट्ज कार को वहीं रोक लिया था। युवक-युवती को कहा था कि अंधेरा होने के बाद गांव में ले जाया जाएगा।
वर्जन
युवक-युवती की हत्या के मामले में युवती के दो चाचा व चचेरे भाई को गिरफ्तार कर एक दिन के रिमांड पर लिया है। युवती का चाचा-भतीजा उन्हें सफीदो से बहकाकर गांव में लेकर आए थे। वहीं दूसरा चाचा भी हत्या के दौरान वारदात स्थल पर मौजूद था। अब युवक की हत्या को लेकर पूछताछ की जाएगी।
- श्रीभगवान, थाना प्रभारी, मोहाना।