फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   murder, youth, dead body found in rain basera, sonipat

युवक के सिर में बोतल मारकर हत्या, रैन बसेरे में नग्न अवस्था में मिला शव

Sun, 22 Mar 2020 06:21 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2020 06:21 PM IST
विज्ञापन
murder, youth, dead body found in rain basera, sonipat
रैन बसेरे में युवक की हत्या के बाद कार्रवाई करते जांच अधिकारी सुरेश कुमार - फोटो : Sonipat
सोनीपत। रेलवे माल गोदाम के पास रैन बसेरे में शनिवार रात सिर में बोतल मारकर अज्ञात युवक की हत्या कर दी। उसका शव नग्न अवस्था में पड़ा मिला, जिसके सिर पर बोतल से कई बार किए गए थे। इसकी सूचना मिलने पर पहुंची जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की शनाख्त का प्रयास किया गया, लेकिन उसकी शनाख्त नहीं हो सकी।
विज्ञापन

रेलवे माल गोदाम के पास रैन बसेरे में शव पड़े होने की सूचना रविवार को जीआरपी को मिली। इसकी सूचना के बाद जीआरपी मौके पर पहुंची, जहां युवक का शव नग्न अवस्था में पड़ा मिला। जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर शनाख्त के लिए अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया। थाना प्रभारी रामफल पाराशर ने बताया कि शव के पास से शराब की टूटी बोतल पड़ी मिली। उस बोतल को युवक के सिर में मारकर हत्या की गई है, जिससे सिर में घाव हो गए और खून ज्यादा बह गया था। युवक की उम्र करीब 25-26 वर्ष बताई गई है और उसके दाहिने हाथ पर तीन स्टार के बीच में जीएन लिखा हुआ था। जीआरपी ने हत्या का मुकदमा दर्ज करने के बाद रेलवे स्टेशन के सामने लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी खंगालनी शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed