फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   murder, wife, pregnent, husband, case, sonipat

जिस पत्नी को गला रेतकर मार डाला वह सात माह की थी गर्भवती

Sat, 09 May 2020 11:39 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
murder, wife, pregnent, husband, case, sonipat
खरखौदा। गांव सैदपुर में युवक ने सेविंग ब्लेड से गला रेतकर अपनी पत्नी ही नहीं बल्कि उसके गर्भ में पल रहे सात माह के भ्रूण की भी हत्या की है। महिला के शव का पोस्टमार्टम करते हुए इसका खुलासा हुआ है कि वह सात माह की गर्भवती भी थी। आरोपी अभी भी जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है। महिला के मायके वाले पोस्टमार्टम के बाद उसके शव को अपने साथ ले गए। इतना ही नहीं वह महिला की तीन साल की मासूम बेटी को भी अपने साथ ले गए। पुलिस आरोपी के होश में आने का इंतजार कर रही है। जिससे हत्या के कारणों से पर्दा उठ सके।
विज्ञापन

यूपी के जिला पीलीभीत के गांव मोहनपुर का रहने वाला रामबीर (26) अपनी पत्नी देवसती (21) व तीन वर्षीय बच्ची रोशनी के साथ सैदपुर में रामकरण के मकान में किराये पर रहता है। वह सैदपुर स्थित एक इनवर्टर बैट्री के लिए पाउडर बनाने वाली फैक्टरी में नौकरी करता है। गुरुवार की रात को घर में हुई कहासुनी के बाद रामबीर ने अपनी पत्नी के गले पर सेविंग ब्लेड से वार कर उसकी हत्या कर दी थी और अपने गले को भी काट लिया था। रामकरण ने बताया था कि रामबीर के कमरे से झगड़े की आवाज सुनकर वह वहां गया था और रामबीर ने अपनी पत्नी के गले पर ब्लेड से वार कर दिया था। इसी बीच उसने अपने गले पर भी वार कर दिया था। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पुलिस ने रामकरण के बयान पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन

अब देवसती की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया कि वह सात माह की गर्भवती थी। रामबीर ने अपनी पत्नी देवसती की तो हत्या की ही साथ ही अपने बच्चे को भी जन्म लेने से पहले ही मार डाला। पोस्टमार्टम करवाने के बाद पुलिस ने शव को उसके मायके वालों को सौंप दिया है। वह उसके शव को लेकर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन साल की रोशनी को ले गए मामा-मामी
सैदपुर में पति द्वारा पत्नी की हत्या करने के बाद खुद पर भी जानलेवा हमला करने के चलते अकेली रह गई उनकी तीन वर्षीय बेटी रोशनी को उसके मामा-मामी अपने साथ ले गए। पुलिस ने बच्ची को उनके हवाले कर दिया है।

वर्जन
महिला के शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद पता लगा कि वह सात माह की गर्भवती थी। ऐसे में आरोपी ने अपने बच्चे की पत्नी के गर्भ में ही हत्या कर दी है। अभी आरोपी की हालत गंभीर बनी हुई है।
- चांद सिंह, चौकी प्रभारी सैदपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed