फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   murder

भांजे की शादी में भात भरने आए मामा की नुकीले हथियार से चेहरे पर 9 वार कर हत्या

Tue, 30 Jun 2020 12:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
murder
गोहाना के सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए पहुंचे परिजन। - फोटो : Sonipat
गोहाना । गांव जौली में भांजे की शादी में भात भरने आए मामा की देर रात चेहरे पर नुकीले हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। सोमवार सुबह व्यक्ति का शव जौली-लाठ चौक के निकट सड़क किनारे पड़ा मिला। व्यक्ति के चेहरे पर नुकीले हथियार से 8-9 वार किए गए हैं। सदर थाना पुलिस ने सामान्य अस्पताल गोहाना में शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने सुरेश के बेटे सोमबीर की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव जौली निवासी सुनील उर्फ शीलू की शादी के कार्यक्रम के दौरान रविवार को गांव में खानपान व भात भरने की रस्म हुई थी। झज्जर के गांव बरहाणा निवासी सुरेश (49) व उनके दो-तीन परिजन गांव जौली में भांजे सुनील की शादी में भात भरने आए थे। बताया गया है कि एक परिचित रविवार रात सुरेश को अपने साथ ले गया था। चर्चा है कि सुरेश रास्ते में उसके जानकार के वाहन से उतर कर किसी दूसरे परिचित की गाड़ी में बैठ लिया था। उसके बाद सोमवार सुबह सुरेश का शव जौली-लाठ चौक से जौली गांव की तरफ जाने वाली सड़क किनारे झाड़ियों में लहूलुहान हालत में पड़ा मिला। पुलिस को सूचना मिली की कि सुरेश की गोली मार कर हत्या कर दी गई है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। जांच में सामने आया कि सुरेश की हत्या नुकीले हथियार से हमला कर की गई है। उनके चेहरे पर 8-9 वार किए गए थे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करके शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने मृतक के बेटे सोमबीर की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करक जांच शुरू कर दी है। सोमबीर ने कहा कि अज्ञात ने रंजिश के चलते उनके पिता की हत्या की है।
विज्ञापन

शादी की खुशियों में छाया मातम
गांव जौली में भांजे की शादी में आए मामा की हत्या से शादी की खुशियों में मातम छा गया है। हमले के बाद से शादी के घर में परिजनों का रोकर बुरा हाल था। किसी को समझ नहीं आ रहा था कि कुछ घंटे पहले तक सब कुछ ठीक था और अब अचानक मातम पसर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
मृतक सुरेश के बेटे सोमबीर की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। सोमबीर ने किसी पर न तो शक जाहिर किया और न ही किसी से रंजिश बताई। विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच शुरू कर दी गई है।
-हरिओम, जांच अधिकारी सदर थाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed