फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   murder

दिग्विजय चौटाला के कार्यक्रम में शामिल होने आए कार चालक की अपहरण के बाद हत्या

Tue, 30 Jun 2020 12:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
murder
चन्नूलाल उर्फ पप्पू का फाइल फोटो। - फोटो : Sonipat
गोहाना । इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला के कार्यक्रम में शामिल होने के नाम पर अपने पड़ोसी के साथ गोहाना आए फरीदाबाद के सेक्टर-16 के व्यक्ति का अपहरण कर हत्या का मामला सामने आया है। व्यक्ति का शव मिलने से पहले उसके साथी ने छह युवकों के खिलाफ अपने साथी का कार सहित अपहरण करने व उसका मोबाइल लूटने का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस जांच में व्यक्ति का शव मिलने के बाद पुलिस ने उसमें हत्या की धारा भी जोड़ दी। शहर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। व्यक्ति के साथी ने घटना के कई घंटे बाद मामले से पुलिस को अवगत कराया है।
विज्ञापन

सेक्टर-16 निवासी चन्नूलाल उर्फ पप्पू किराए पर कार चलाते थे। वह 27 जून की शाम को अपने पड़ोसी अजय नागपाल के कहने पर गोहाना में दिग्विजय सिंह चौटाला के कार्यक्रम के लिए कार में कुछ व्यक्तियों को बैठा कर लाए थे। उसी रात को वह गोहाना में एक होटल में रुक गए। गोहाना पहुंचने पर पप्पू की अजय नागपाल से मुलाकात हुई। रात के समय उन्होंने शराब पी थी। 27 जून की रात को ही चन्नूलाल व अजय नागपाल कार में सवार होकर वापस फरीदाबाद के लिए चल पड़े। अजय नागपाल का कहा है जब वह गोहाना शहर में बाईपास के निकट पहुंचे तो चन्नूलाल कार रोक कर पेशाब करने लगा। इसी दौरान निकट ही खड़े दो युवक उसके पास पहुंचे और झगड़ा करने लगे। अजय बीच-बचाव के लिए गाड़ी से उतरा। इसके बाद दोनों युवकों के कहने पर चार और युवक मौके पर पहुंच गए। युवकों ने अजयपाल से मारपीट की और उससे मोबाइल व 250 रुपये छीन लिए। बाद में वह चन्नूलाल का अपहरण करके उसकी ही कार में डालकर फरार हो गए। घटना के बाद अजय ने इस बारे में किसी को कुछ नहीं बताया। 28 जून को दिग्विजय चौटाला का कार्यक्रम खत्म होने के बाद अजय ने अपने साथियों को चन्नूलाल का अपहरण होने की जानकारी दी। बाद में पुलिस को सूचना दी गई। जिस पर पुलिस ने अपहरण व लूटपाट का मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने जांच शुरू की तो रविवार रात को चन्नूलाल का शव गोहाना में पानीपत हाईवे के बाईपास के किनारे झाड़ियों में पड़ा मिला। पुलिस ने सोमवार को शव को पोस्टमार्टम के लिए गांव खानपुर कलां स्थित बीपीएस राजकीय महिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल भिजवाया है। पुलिस ने अजय की शिकायत पर पहले अपहरण व लूट का मामला दर्ज किया। शव बरामद होने पर छह अज्ञात के खिलाफ हत्या का भी मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

--
गोहाना बाईपास से व्यक्ति ने उसके साथी का अपहरण कर उनकी गाड़ी में डालकर ले जाने व उसका मोबाइल और नकदी लूट की शिकायत दी थी। जिस पर मुकदमा दर्ज कर लिया था। मामले की जांच के दौरान उसके साथी का शव बरामद किया गया। जिसमें हत्या का मुकदमा भी दर्ज कर लिया गया। मामले में जांच कर जल्द घटना का पटाक्षेप किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-महिपाल सिंह, थाना प्रभारी सिटी गोहाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed