फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   murder

जमीनी विवाद में चचेरे भाई और भतीजे को गोली मारी, भतीजे की मौत

Sat, 20 Jun 2020 11:42 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
murder
हत्या के मामले में गिरफ्तार आरोपी पुलिस टीम के साथ। - फोटो : Sonipat
राई (सोनीपत)। गांव पलड़ा में जमीनी विवाद के चलते एक व्यक्ति ने अपने चचेरे भाई व भतीजे को गोली मार दी। गोली लगने से भतीजे की मौत हो गई और उसका पिता घायल है। झगड़ा 12 एकड़ जमीन को लेकर हुआ है। जिसे लेकर दोनों परिवारों में लंबे समय से अनबन थी। पुलिस ने घायल के बयान पर आरोपी के खिलाफ हत्या व हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसे रविवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

गांव पलड़ा निवासी साहब सिंह व उसका बेटा देंवेंद्र शुक्रवार रात को करीब दस बजे अपने खेतों की तरफ घूमने गए थे। साहब सिंह ने राई पुलिस को बताया कि उसके चचेरे भाई ओमप्रकाश के साथ उनका जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। यहां तक की एक साल से बोलचाल भी बंद है। उसने बताया था जब वह खेत में पहुंचे तो उसका चचेरा भाई ओमप्रकाश वहां पहले से मौजूद था। वह उन्हें देखकर कहने लगा कि जमीन का फैसला यहीं कर देता हूं। इतना कहने के बाद उसने अपनी लाइसेंसी बंदूक से उसके बेटे देवेंद्र के सीने गोली मार दी और साथ ही उसके भी हाथ में गोली मारकर वह मौके से फरार हो गया। घायल अवस्था में दोनों जमीन पर गिर गए। ग्रामीणों ने इसकी सूचना परिजनों को दी। परिजनों ने दोनों घायलों को सामान्य अस्पताल में पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने बेटे देवेंद्र को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घायल साहब सिंह के ब्यान पर उसके भाई ओमप्रकाश के खिलाफ हत्या व हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। राई थाना प्रभारी विवेक मलिक की टीम ने कार्रवाई करते हुए शनिवार देर शाम आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसे रविवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

परिजनों का रोकर बुरा हाल
बेटे की हत्या व पिता के घायल होने के बाद से परिवार के सदस्यों का रोकर बुरा हाल है। साहब सिंह की पत्नी कमला ने बताया कि आरोपी पहले भी उन्हें परेशान करता रहता था। वह उनसे पैसों की डिमांड भी करता था। देवेंद्र की हत्या से उसके परिवार में पत्नी रीना व दो साल की बेटी ही बचे हैं। परिजनों ने बताया कि ओमप्रकाश ने पहले सुरेंद्र उर्फ छोटू से झगड़ा किया था। उसके बाद पिता-पुत्र के खेत में जाने के बाद उन्हें गोली मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

भठगांव से आकर पलड़ा में बसा था परिवार
साहब सिंह के परिजन वर्ष 1962 में भठगांव से आकर यहां बसे थे। साहब सिंह का पिता सावल राम व ओमप्रकाश का पिता विजय सिंह गांव पलड़ा में रह रहे हैं। दोनों परिवारों के पास 12 एकड़ जमीन है। बताया गया है कि जमीन को लेकर करीब आठ साल पहले इनका कुछ ग्रामीणों से झगड़ा भी हो चुका है।
--
गांव पलड़ा में जमीन को लेकर विवाद में पिता-पुत्र को गोली मारी गई है। जिसमें पुत्र की मौत हो गई। घायल व्यक्ति ने अपने चचेरे भाई पर गोली मारने का आरोप लगाया है। जिस पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विवेक मलिक, थाना प्रभारी, राई

गांव पलड़ा में युवक की हत्या के बाद विलाप करती पत्नी, मां व अन्य परिजन।

गांव पलड़ा में युवक की हत्या के बाद विलाप करती पत्नी, मां व अन्य परिजन।- फोटो : Sonipat

देवेंद्र का फाइल फोटो।

देवेंद्र का फाइल फोटो।- फोटो : Sonipat

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed