फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   murder

प्लाट को लेकर हुए झगड़े में ईंट मारकर व्यक्ति की हत्या

Mon, 18 May 2020 11:36 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
murder
murder
गोहाना (सोनीपत)। गांव छतेहरा मेें प्लाट को लेकर हुए झगड़े में एक व्यक्ति की ईंट मारकर हत्या कर दी गई। झगड़े में दोनों तरफ से पांच ग्रामीण भी घायल हुए हैं। बरोदा थाना पुलिस ने मृतक के भाई के बयान पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

गांव छतेहरा निवासी जगबीर व जयभगवान के परिवार में प्लॉट को लेकर कई साल से झगड़ा चला आ रहा है। इसे लेकर दोनों परिवार कई बार आपस में उलझ चुके हैं। रविवार रात को दोनों परिवार एक बार फिर से झगड़ा करने लगा। बताया गया है कि दोनों तरफ से ईंट बरसाई गई। इस घटना में ईंट लगने से जगबीर गंभीर रूप से घायल हो गया जबकि उसके भाई बिजेंद्र व नरेंद्र को भी चोट लगी। दूसरे पक्ष से जयभगवान, राजबीर व राजेश घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सामान्य अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी को पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। उपचार के दौरान जगबीर (36) की मौत हो गई जबकि अन्य का उपचार चल रहा है। सूचना मिलने पर बरोदा थाना एसएचओ राजेश कुमार पीजीआई रोहतक पहुंचे। पुलिस ने मृतक के भाई के बयान पर 13 लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed