फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   murder, mother and father, delhi police staff, suicide

दिल्ली पुलिस के सिपाही ने मां-बाप की हत्या के बाद शव जलाए, खुद जहर खाकर दी जान

Mon, 08 Feb 2021 04:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, सोनीपत
अमर उजाला नेटवर्क, सोनीपत Published by: रोहतक ब्यूरो Updated Mon, 08 Feb 2021 04:31 AM IST
विज्ञापन
murder, mother and father, delhi police staff, suicide
गांव मटिंडू में हत्या व आत्महत्या के मामले में जांच करती पुलिस टीम। - फोटो : Sonipat

गांव मटिंडू में दिल्ली पुलिस के सिपाही ने अपने माता-पिता की तेजधार हथियार से वार कर हत्या करने के बाद उनके शवों को जला दिया। इसके बाद उसने खुद भी चौबारे में जाकर जहरीला पदार्थ निगल लिया। उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के भाई दिल्ली पुलिस में इंस्पेक्टर के बयान दर्ज करने के बाद जांच करके दीपक के खिलाफ माता-पिता की हत्या करने व उनके शवों को खुर्दबुर्द करने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने तीनों शवों का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया।

विज्ञापन


गांव मटिंडू निवासी दिल्ली पुलिस में इंस्पेक्टर दिनेश कुमार ने पुलिस को बताया कि वह अपनी पत्नी व बच्चों के साथ सोनीपत के सेक्टर-7 में रहता है। रविवार की सुबह उसके पास पिता रामधन के फोन से कॉल आई, जिसमें कहा गया है कि घर में आग लग गई है। वह बात करने की कोशिश करता रहा, लेकिन दूसरी तरफ से और कोई आवाज नहीं आई। इसके बाद उसने सोनीपत में रह रही बहन को पड़ोसियों को कॉल कर घर भेजने के लिए कहा और अपने साथी देवेंद्र को घर भेजा। जब पड़ोसियों ने घर के गेट पर जाकर देखा तो कमरों से धुआं निकल रहा था।
विज्ञापन


जिस पर ग्रामीण दीवार फांदकर अंदर पहुंचे तो वहां स्वास्थ्य विभाग में चालक पद से सेवानिवृत्त रामधन (64) व आंगनबाड़ी वर्कर उनकी पत्नी किताब कौर अधजली हालत में मृत पड़े थे। रामधन का शव जहां चारपाई पर था, वहीं उसकी पत्नी का शव स्टोर में फर्श पर पड़ा हुआ था। ग्रामीणों ने आग बुझाने के साथ ही मुख्य गेट पर लगे ताले को तोड़ा। जिससे अन्य ग्रामीण भी घर के अंदर पहुंच गए। इसके बाद ग्रामीण घर के चौबारे पर पहुंचे तो देखा कि दरवाजा अंदर से बंद है। जिस पर दरवाजे को तोड़ा गया। दीपक अंदर बेसुध पड़ा था और उसके मुंह से झाग निकल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दीपक को अस्पताल में ले जाया गया, जहां पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर थाना प्रभारी बिजेंद्र सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। डीएसपी डॉ. रवींद्र कुमार ने घटनास्थल का मुआयना किया। एफएसएल की टीम ने भी मौके से सुबूत जुटाए। पुलिस ने दिनेश के बयान व घटनास्थल पर मिले सुबूत के आधार पर दीपक के खिलाफ हत्या व शवों को खुर्द-बुर्द करने के बाद जहर खाकर जान देने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। अंदेशा है कि किसी घरेलू बात की रंजिश में उसने वारदात को अंजाम दिया।

हालांकि पुलिस जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होने की बात कह रही है। पुलिस ने तीनों शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। दीपक का ससुराल पक्ष से पारिवारिक विवाद चल रहा है। जिसके चलते उसकी पत्नी जून, 2020 से दोनों बच्चों के साथ अलग रहती है।

बुजुर्ग दंपती के सिर में मिले तेजधार हथियार से वार के निशान
पुलिस जांच में सामने आया कि रामधन और उसकी पत्नी किताब कौर के शव जलाने के साथ ही उनके सिर पर तेजधार हथियार से वार भी किया गया है। सिर के साथ अन्य हिस्सों पर वार किए जाने का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद लग सकेगा। पुलिस ने जब दीपक के कमरे की जांच की तो वहां पर चद्दर खून से सनी मिली है। साथ ही कुल्हाड़ी भी कमरे से मिली जिस पर खून के निशान मिले हैं।

पुलिस ने उन्हें कब्जे में ले लिया है। तलाशी के दौरान पुलिस ने कमरे से सल्फास की गोलियों का पैकेट व एक कैंची भी बरामद की है। साथ ही कमरे में मिले बैग में बोतल भी मिली है जिसमें पेट्रोल भरा गया था। जिसे पुलिस ने आधार बनाया है कि दीपक ने ही आग लगाने से लेकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया है। बाद में उसने अपने कमरे में जाकर उसे अंदर से बंद किया और सल्फास की गोलियां खाकर आत्महत्या कर ली।


पुलिस को घर में आग लगने व बुजुर्ग दंपती के जले होने और बेटे के जहर खाने की सूचना मिली थी। जिस पर जांच के बाद व मौके पर मिले सुबूतों के आधार पर सामने आया है कि बेटे ने ही अपने माता-पिता की हत्या की और शवों को खुर्दबुर्द करने के लिए जला दिया। तीनों शवों का पोस्टमार्टम करा दिया गया है। जिसकी रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह से स्पष्ट हो सकेगी। मामले में गहनता से जांच की जा रही है।
- बिजेंद्र सिंह, थाना प्रभारी, खरखौदा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed