फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Murder for pressurizing wife to have wrong relationship

Sonipat News: पत्नी से गलत संबंध का दबाव बनाने पर की हत्या

Wed, 01 May 2024 01:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 01 May 2024 01:11 AM IST
विज्ञापन
Murder for pressurizing wife to have wrong relationship
राई। गांव बहालगढ़ स्थित संस्कृत स्कूल के परिसर में युवक की सिर में हथौड़ा से वार कर हत्या करने के मामले में गिरफ्तार आरोपी चौकीदार को रिमांड के बाद अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया। आरोपी ने पत्नी से गलत संबंध का दबाव बनाने पर हत्या करने की बात कही है।
विज्ञापन


गांव लिवासपुर निवासी राकेश ने 28 अप्रैल को बहालगढ़ थाना पुलिस को बताया कि उनका छोटा योगेश उर्फ लालू (33) 27 अप्रैल की रात को बाहर गया था। वह गांव बहालगढ़ स्थित संस्कृत स्कूल के पास चौकीदार के साथ देखा गया था। रविवार सुबह उनके भाई की हत्या का पता लगा था। वह स्कूल में चौकीदार मनोज व उसकी पत्नी के कमरे में गए तो उन्होंने परेशान होकर हत्या की बात कही थी। पुलिस ने आरोपी मनोज व उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया था। आरोपी ने रिमांड के दौरान बताया कि योगेश उनकी पत्नी से गलत काम करने को दबाव बना रहा था। जिसके चलते वारदात को अंजाम दिया। मृतक योगेश पर अपनी पत्नी की हत्या में दोषी साबित हो चुका था। वह फिलहाल हाईकोर्ट से जमानत पर था।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed