फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Murder charge added following elderly man's death

Sonipat News: बुजुर्ग की मौत के बाद हत्या की धारा जोड़ी, दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी न दिखाने पर जांच अधिकारी को नोटिस

Sat, 17 Oct 2026 03:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 17 Oct 2026 03:14 AM IST
विज्ञापन
Murder charge added following elderly man's death
सोनीपत के गांव कंवाली में बुजुर्ग के अंतिम संस्कार में जुटे ग्रामीण व परिजन। 
खरखौदा। गांव कंवाली में मारपीट में गंभीर रूप से घायल हुए लाल सिंह (62) की उपचार के दौरान मौत के बाद पुलिस ने मामले में हत्या की धारा जोड़ दी हैं। हमले में पांच अक्तूबर की रात घायल हुए लाल सिंह का उपचार कराया जा रहा था। पीजीआई रोहतक में उन्होंने वीरवार रात दम तोड़ दिया। शुक्रवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

परिजनों ने दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। मामले में एसीपी जोगिंद्र शर्मा ने जांच अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। नोटिस के जवाब के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

गांव कंवाली निवासी सचिन ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी। आरोप था कि उनके पिता लाल सिंह गांव की फिरनी पर सरकारी स्कूल के रास्ते में दीया पकाने की भट्ठी लगाकर काम करते थे। पांच अक्तूबर की रात करीब 11:30 बजे वह भट्ठी देखने के लिए घर से निकले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात करीब 12 बजे वह खून से लथपथ हालत में घर पहुंचे थे। पूछने पर उन्होंने बताया था कि रास्ते में रवि और रविंद्र ने उनका रास्ता रोककर लाठी-डंडों से हमला किया और जान से मारने की धमकी दी है।
हमले में गंभीर रूप से घायल लाल सिंह को परिजन अस्पताल लेकर गए थे। हालत में सुधार न होने पर उन्हें पीजीआई रोहतक में भर्ती कराया गया जहां वीरवार रात उनकी मौत हो गई। शुक्रवार को अंतिम संस्कार किया गया।
एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरे की गिरफ्तारी न दिखाने पर सवाल :
परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने मामले में नामजद रवि को गिरफ्तार किया है लेकिन दूसरे आरोपी रविंद्र को पकड़कर ले जाने के बावजूद उसकी गिरफ्तारी दर्ज नहीं की गई। सचिन ने पुलिस पर लापरवाही बरतने का आरोप लगा दूसरे आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। हालांकि पुलिस दूसरे आरोपी की भूमिका की जांच कर रही है।

जांच अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी :
एसीपी जोगिंद्र शर्मा ने बताया कि मामले में पहले हत्या के प्रयास के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। एक आरोपी रवि को गिरफ्तार किया जा चुका है। दूसरे आरोपी को जांच अधिकारी ने पूछताछ के लिए बुलाया था। जांच अधिकारी ने बताया कि दूसरे आरोपी ने हमले में शामिल होने के बजाय पीड़ित को छुड़वाया था। हालांकि उसे गिरफ्तार न करने पर जांच अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। जवाब मिलने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed