फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   murder accused arrested

राजस्थान के युवक की लूटपाट के बाद की गई थी हत्या, अवैध तमंचे संग गिरफ्तार युवक निकला हत्यारोपी

Thu, 26 Mar 2020 09:36 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2020 09:36 PM IST
विज्ञापन
murder accused arrested
हत्या के मामले में गिरफ्तार आरोपी पुलिस टीम के साथ। - फोटो : Sonipat
सोनीपत। जीटी रोड पर देवीलाल पार्क के पास से सीआईए-2 स्टाफ ने एक युवक को तमंचे सहित गिरफ्तार कर ब्लाइंड मर्डर का खुलासा किया है। गिरफ्तार आरोपी मूलरूप से यूपी के जिला मथूरा के गांव खायरा का रहने वाला प्रिंस है। वह फिलहाल गांव रेवली में रह रहा था। आरोपी ने बताया है कि उसने अपने दो साथियों के साथ मिलकर साढ़े तीन माह पहले रेवली के पास एक युवक की सिर मेें राड मारकर हत्या कर दी थी। बाद में शव को खेत मेें फेेंक दिया था। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस उसे दो साथियों का पता लगा रही है।
विज्ञापन

सीआईए-2 प्रभारी विवेक मलिक ने बताया कि एएसआई हरिओम की टीम बुधवार को देवीलाल पार्क के पास गश्त कर रही थी। इसी दौरान टीम को एक युवक संदिग्ध अवस्था में घुमता दिखाई दिया। पुलिस को देखकर युवक वापस मुडकऱ जाने लगा तो उसे शक के आधार पर रोककर तलाशी ली गई। युवक के पास से तमंचा बरामद किया गया। युवक को गिरफ्तार कर लिया गया। उसने अपनी पहचान प्रिंस के रूप में दी। उसके खिलाफ मुरथल थाना मेें मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने जब उससे हथियार के बारे में सख्ती से पूछताछ की तो उसने 12 दिसंबर, 2019 की रात को अपने साथियों के साथ मिलकर एक युवक की हत्या करना कुबूल किया। आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह तथा उसके साथी घटना की रात को वैन लिए हुए थे। उनकी वैन में दो युवकों ने लिफ्ट ली थी। जिसमें से एक युवक पानीपत के समालखा में उतर गया था। बाद में जब वैन में एक युवक रह गया तो उसने व उसके साथियों ने उससे लूटपाट का षड्यंत्र रचा था। उसने लूटपाट का विरोध किया तो उसके सिर में राड मार दी थी। जिससे उसकी मौत हो गई थी। उसके शव को उन्होंने रेवली के खेतों में फेंक दिया था। पुलिस ने 13 दिसंबर, 2019 को शव को बरामद किया था। जिसकी पहचान राजस्थान के जयपुर निवासी चिंकेश के रूप में हुई थी। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है। आरोपी ने अपने साथियों की पहचान गांव गढ़ी ब्राह्मणान के कृष्ण उर्फ सोनू व कर्मबीर के रूप में दी। पुलिस आरोपियों के बारे में पता लगा रही है।
विज्ञापन

रेवली के खेत में मिला था चिंकेश का शव
गिरफ्तार आरोपी प्रिंस ने जिस युवक की हत्या करना स्वीकार किया है उसका शव पुलिस ने 13 दिसंबर, 2019 को सुबह गांव रेवली के किसान अजय डागर के खेत से बरामद किया था। उसके सिर, माथे व आंख पर चोट के निशान थे। उसके सिर व माथे पर किसी ठोस हथियार से वार कर उसकी हत्या की गई थी। बाद में शव की पहचान चिंकेश के रूप में हुई थी। वह जयपुर में पिज्जा कार्नर पर काम करता था। सोनीपत में वह अपने साथी से मिलने आया था। सोनीपत से जयपुर जाते हुए उसने प्रिंस व उसके साथियों से लिफ्ट ली थी। बाद में उससे लूटपाट करने के लिए आरोपियों ने उसकी हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
युवक को अवैध हथियार समेत गिरफ्तार किया है। जिसकी गिरफ्तारी से मुरथल थाना क्षेत्र के ब्लाइंड मर्डर का खुलासा हुआ है। उसने दो साथियों संग मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। आरोपी को मुरथल थाना पुलिस ने दो दिन के रिमांड पर लिया है।
विवेक मलिक, प्रभारी, सीआईए-2
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed