{"_id":"68cc70bb182a13605d0539b5","slug":"municipal-electionscommittee-formed-for-ward-demarcation-sonipat-news-c-197-1-snp1003-142497-2025-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: निकाय चुनाव...वार्डबंदी के लिए कमेटी गठित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: निकाय चुनाव...वार्डबंदी के लिए कमेटी गठित
Fri, 19 Sep 2025 02:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Fri, 19 Sep 2025 02:21 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। नगर निगम चुनाव के मद्देनजर वार्डबंदी के लिए शहरी स्थानीय निकाय विभाग ने उपायुक्त की अध्यक्षता में समिति का गठन किया है। इसमें दो सदस्य नगर निगम के साथ ही पांच पार्षद शामिल किए हैं।
समिति में वार्ड नंबर एक से पार्षद हरिप्रकाश सैनी पिछड़ा वर्ग का प्रतिनिधित्व करेंगे। सामान्य वर्ग से वार्ड-8 के पार्षद पुनीत त्यागी, वार्ड-15 के पार्षद अतुल जैन, वार्ड-11 की पार्षद इंदु वलेचा और अनुसूचित जाति से वार्ड-2 के पार्षद सुरेंद्र नैय्यर को शामिल किया गया है। संभावना है कि इस बार जनसंख्या बढ़ने के कारण वार्डों की संख्या में भी बढ़ोतरी हो सकती है।
साल 2026 में प्रस्तावित स्थानीय निकाय चुनाव की तैयारियां शुरू हो गई हैं।नगर निगम क्षेत्र में वार्ड बंदी का काम शुरू कर दिया गया है। जनसंख्या में बढ़ोतरी व नए मतदाता बढ़ने को लेकर सर्वे किया जा रहा है। शहरी स्थानीय निकाय ने इसके लिए एडहाॅक कमेटी का गठन किया है।
विज्ञापन
वार्डबंदी में केवल निगम सीमा के भीतर आने वाले क्षेत्र ही शामिल किए जाएंगे। अधिसूचना और मानचित्र निर्माण में नगर निगम की वर्तमान सीमा का ध्यान रखते हुए यह सुनिश्चित किया जाएगा कि कोई बाहरी क्षेत्र या बाहरी वोटर निगम क्षेत्र में शामिल न हो।
वार्ड बंदी प्रक्रिया के तहत यह निर्देश भी दिए गए हैं कि निगम की सीमा से सटे क्षेत्रों में मौके पर जाकर वोटर लिस्ट का निरीक्षण किया जाए। यह सुनिश्चित किया जाएगा कि नगर निगम की सीमा के बाहर के किसी भी मतदाता का नाम मतदाता सूची में शामिल न हो। वहीं, वार्ड के क्षेत्र को लेकर कोई विवाद न हो।
दो से तीन नए वार्ड बन सकते हैं
वर्तमान में नगर निगम में 20 वार्ड हैं, लेकिन 10 वर्ष में नगर क्षेत्र की जनसंख्या में 50 हजार से अधिक की वृद्धि का अनुमान है। निगम अधिकारियों का मानना है कि दो से तीन नए वार्ड बनाए जा सकते हैं। सामान्यतः एक वार्ड में 10 से 20 हजार की जनसंख्या मानी जाती है। जहां कहीं भी 20 हजार से अधिक की जनसंख्या हो गई है, वहां नया वार्ड गठित किया जाएगा।