{"_id":"67c4c986c70e505fe80df6bc","slug":"municipal-elections-youth-cast-their-vote-for-the-development-of-the-city-sonipat-news-c-197-1-snp1003-133117-2025-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"निकाय चुनाव: युवाओं ने शहर के विकास के लिए डाला वोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निकाय चुनाव: युवाओं ने शहर के विकास के लिए डाला वोट
Mon, 03 Mar 2025 02:41 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Mon, 03 Mar 2025 02:41 AM IST
विज्ञापन
फोटो 53 ज्योति।
सोनीपत/खरखौदा। निकाय चुनाव के चलते युवा मतदाता मतदान केंद्रों पर पहुंचे। उन्होंने विकास के नाम पर वोट किया। खरखौदा शहर में जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया युवा मतदाताओं के बीच में मतदान करने का उत्साह बढ़ता हुआ दिखाई दिया। युवाओं का कहना था कि उन्होंने ऐसे प्रत्याशी काे वोट डाला है जो क्षेत्र के साथ शहर का विकास करा सकें। स्थानीय समस्याओं का तुंरत समाधान करके दिखाए।
आज का युवा काफी समझदार हो चुका है। उसे पता है कि कौन सा चुनावी वादा समय पर पूरा हो सकता है। इस लिए मैंने प्रत्याशी को मतदान किया है, जो उस चुनावी वादे को पूरा कर सकेगा। शहर का विकास होना बहुत जरूरी है।
- सीए मोक्ष, सोनीपत
चुनावी प्रक्रिया का हिस्सा बनने की अलग ही खुशी होती है, जिसे शब्दों में बयां करना काफी मुश्किल होता है। मैंने विकास के मुद्दे को लेकर मतदान किया है ताकि शहर के पार्कों में हरियाली देख सकूं।
विज्ञापन
- नंदनी वर्मा, जीवन नगर
शहर में अधिकतर सड़कें टूटी पड़ी हैं। विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ रहे उम्मीदवार को वोट किया है जो कि इलाके की सूरत बदल सकें। साथ ही इलाके में साफ-सफाई की व्यवस्था बनाए रखें।
- प्रिया, माॅडल टाउन
सफाई का मुद्दे को लेकर मैंने उस प्रत्याशी काे वोट डाला है जाे खरखौदा शहर में सफाई व्यवस्था को सुधार सके। सफाई न होने के कारण सड़कों पर कूड़े के ढेर पड़े रहते है। जिससे वहां से गुजरने वाले लोगों को परेशानी होती है।
- शालू, खरखौदा
....
मैंने नालों की समस्या को ध्यान में रखकर वोट किया। नालों की सफाई न होने गलियों में पानी भरा रहता है। अधिकारियों को शिकायत करने पर कोई सुनवाई नहीं होती। जिसकी वजह से लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ती है।
- खुशी, खरखौदा
डेढ़ साल से शहर की सरकार का चुनाव नहीं हो रहा था। जिसकी वजह से विकास कार्य नहीं हो रहे थे। शहरी की नई सरकार बनाने के लिए लोकतंत्र के इस पर्व का हिस्सा बना। मैंने विकास के मुद्दे को लेकर मतदान किया है।
- ज्योति, खरखौदा