फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Municipal elections today, 2,94,362 voters will elect their new mayor today

Sonipat News: निकाय चुनाव आज, 2,94, 362 मतदाता आज चुनेंगे अपना नया मेयर

Sun, 02 Mar 2025 01:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 02 Mar 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
Municipal elections today, 2,94,362 voters will elect their new mayor today
फोटो 11: सोनीपत के खरखौदा कन्या महाविद्यालय में शुक्रवार को पोलिंग पार्टियां रवाना करने से पहले - फोटो : संस्थान
सोनीपत/खरखौदा। नगर निगम के नए मेयर और खरखौदा नगर पालिका की नई सरकार का चुनाव रविवार को कराया जाएगा। इसको लेकर प्रशासन की तरफ से पोलिंग पार्टियों को बूथों के लिए रवाना किया गया। निगम के मेयर उप चुनाव को लेकर मोहाना स्थित बीट्स कॉलेज से और खरखौदा नगर पालिका चुनाव को लेकर कन्या महाविद्यालय से पोलिंग पार्टियों को इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) व चुनाव सामग्री देकर रवाना किया गया।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. मनोज कुमार ने खरखौदा कन्या महाविद्यालय में और चुनाव ऑब्जर्वर जगदीश ढांडा, रिटर्निंग अधिकारी एवं जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. अभय जांगड़ा ने मोहाना स्थित बीट्स संस्थान में चुनाव सामग्री वितरण प्रक्रिया का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव पारदर्शी व शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह सजग एवं सतर्क है। निष्पक्ष व ईमानदारी के साथ चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराना प्रशासन का दायित्व है, जिसे टीम वर्क के साथ पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि 2 मार्च को सुबह आठ बजे मतदान शुरू होगा और शाम छह बजे समाप्त होगा। नगर निगम क्षेत्र में 268 बूथों पर मेयर उप चुनाव होना है। इसमें 294362 मतदाता नए मेयर का चुनाव करेंगे। वहीं, खरखौदा नगर पालिका क्षेत्र में 16 वार्ड के 23 बूथों पर 20149 मतदाता सीधे चेयरमैन व नपा पार्षदों के चयन के लिए मतदान करेंगे। वार्ड 12 में पूनम देवी पहले ही निर्विरोध पार्षद चुनी जा चुकी है। मतदान संपन्न होने के बाद शाम को पोलिंग पार्टियां वापस अपनी ईवीएम और चुनाव सामग्री जमा करवाएंगी। मशीनों को स्ट्रांग रूम में सुरक्षा के बीच रखा जाएगा। 12 मार्च को वोटों की गिनती की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक वर्ष के भीतर यह तीसरा चुनाव
जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. मनोज कुमार ने कहा कि एक वर्ष के भीतर यह तीसरा चुनाव है। पहले दो चुनाव जिस प्रकार से अधिकारियों व कर्मचारियों ने जिम्मेदारी से करवाए हैं, वैसे ही ड्यूटी इस चुनाव में भी अदा करनी है। उपायुक्त ने कहा कि पोलिंग पार्टियां सुनिश्चित कर लें कि किसी भी मतदाता के साथ कोई दूसरा व्यक्ति पोलिंग बूथ पर प्रवेश न करें। अगर ऐसा होता है तो सीधे तौर पर पोलिंग पार्टी इसकी जिम्मेदार होंगी। उन्होंने कहा कि पिछले दो चुनाव हमने बेहतर तरीके से करवाए, हम सभी को शाबाशी मिली है। ऐसे में यह चुनाव भी इसी प्रकार से संपन्न करवाए। एसडीएम व रिटर्निंग अधिकारी डाॅ. निर्मल नागर ने भी पोलिंग पार्टियों के जरूरी निर्देश दिए।


शांति और सौहार्द बनाए रखें मतदाता
जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. मनोज कुमार ने मतदाताओं से मतदान के दौरान शांति व सौहार्द बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि मतदान केंद्र पर केवल मतदाताओं को ही प्रवेश करने की अनुमति रहेगी। मतदान करने के उपरांत लोगों को बेवजह मतदान केंद्र परिसर में खड़ा न रहने दिया जाए। वहीं, किसी भी प्रत्याशी के एजेंट को मतदान केंद्र के अंदर मोबाइल रखने की अनुमति नहीं है। मतदान के दौरान अपना व्यवहार सभ्य रखें, लेकिन इसे मजबूती के साथ भी रखना है। अगर कोई बेवजह परेशान करता है तो इसकी सूचना तुरंत अधिकारियों को दें।

फोटो 11: सोनीपत के खरखौदा कन्या महाविद्यालय में शुक्रवार को पोलिंग पार्टियां रवाना करने से पहले

फोटो 11: सोनीपत के खरखौदा कन्या महाविद्यालय में शुक्रवार को पोलिंग पार्टियां रवाना करने से पहले- फोटो : संस्थान

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed