फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Municipal elections: Former minister, MLA, former MLA, candidates and Deputy Commissioner cast their votes

निकाय चुनाव : पूर्व मंत्री, विधायक, पूर्व विधायक, प्रत्याशियों और उपायुक्त ने किया मतदान

Mon, 03 Mar 2025 02:53 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 03 Mar 2025 02:53 AM IST
विज्ञापन
Municipal elections: Former minister, MLA, former MLA, candidates and Deputy Commissioner cast their votes
फोटो 20: सोनीपत के कोर्ट रोड हिंदू स्कूल में बने बूथ पर अपनी पत्नी डॉ. निधि के साथ वोट डालने के
सोनीपत। निकाय चुनाव में पूर्व मंत्री से लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार, विधायक, पूर्व विधायक व प्रत्याशियों ने मतदान किया। उन्होंने एक जिम्मेदार नागरिक का कर्तव्य निभाते हुए मतदान केंद्र पर जाकर वोट डाले।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार ने अपनी पत्नी डॉ. निधि के साथ न्यू कोर्ट रोड स्थित हिंदू वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बनाए गए बूथ पर पहुंचकर मतदान किया। उपायुक्त ने कहा कि लोकतंत्र में मतदान का सर्वाधिक महत्व है। हर मतदाता को मतदान के अधिकार का प्रयोग अवश्य करना चाहिए।
विज्ञापन


विधायक निखिल मदान ने मैपस्को सिटी में बूथ नंबर 223 पर जाकर समर्थकों के साथ अपना वोट डाला। खरखौदा के विधायक पवन खरखौदा ने परिवार के साथ पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बूथ नंबर 23 पर जाकर वोट डाला। सोनीपत से पूर्व विधायक सुरेंद्र पंवार ने सेक्टर-15 स्थित डीएवी स्कूल के बूथ नंबर 61 पर वोट डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा से मेयर प्रत्याशी राजीव जैन ने अपनी पत्नी पूर्व कैबिनेट मंत्री कविता जैन और बेटे दिव्यांक जैन के साथ बूथ नंबर 61 पर वोट डाला। कांग्रेस से मेयर प्रत्याशी कमल दिवान ने मॉडल टाउन में अपनी मां बिमला दिवान व पत्नी मेघा दिवान के साथ बूथ नंबर 104 पर जाकर वोट डाला। गांव रायपुर में आम आदमी पार्टी के सोनीपत लोकसभा क्षेत्र अध्यक्ष देवेंद्र गौतम ने अपनी मां शकुंतला और पत्नी निशा रानी के साथ बूथ नंबर 221 पर पहुंचकर वोट डाला। पूर्व विधायक जयवीर सिंह ने खरखौदा स्थित राजकीय प्राथमिक पाठशाला में बूथ पर वोट डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed