फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Municipal Corporation has become the center of corruption: Diwan

नगर निगम बना भ्रष्टाचार का केंद्र : दिवान

Sun, 29 Mar 2026 07:34 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 29 Mar 2026 07:34 PM IST
विज्ञापन
Municipal Corporation has become the center of corruption: Diwan
सभा में पहुंचे कांग्रेस जिला अध्यक्ष कमल दिवान का फूलों की वर्षा कर स्वागत करते लोग। स्राेत : प
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


सोनीपत। नगर निगम चुनाव को लेकर कांग्रेस की ओर से शहर के विभिन्न वार्डों में सभा की गई। मुख्य अतिथि कांग्रेस शहरी जिला अध्यक्ष कमल दिवान ने कहा कि भाजपा ने सोनीपत को विकास के नाम पर केवल धोखा दिया है। नगर निगम भ्रष्टाचार का केंद्र बन चुका है।
उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के शासन में सफाई व्यवस्था चरमरा गई है। गलियां टूटी हुई हैं। जल निकासी की कोई ठोस योजना नहीं है। भाजपा केवल जुमलों की सरकार है। इन्होंने जनता की गाढ़ी कमाई को विज्ञापनों में उड़ाया है जबकि धरातल पर सोनीपत की हालत बदतर होती जा रही है।
विज्ञापन

वार्ड-18 में सूर्या पेट्रोल पंप वाली गली स्थित सर्वजातीय धर्मशाला में राकेश नरवाल के नेतृत्व में आयोजित सभा में स्थानीय मुद्दों पर चर्चा हुई। इसके अलावा वार्ड-6 के आरके कॉलोनी (मुरथल) में रवि कश्यप, वार्ड-20 के अशोक विहार गली नंबर 1 में देवेंद्र महला, दहिया कॉलोनी गली नंबर 3 में संजय टॉक, वार्ड-22 के शास्त्री कॉलोनी में नवीन कुमार और ईदगाह मस्जिद ग्राउंड में दिलशाद पठान के नेतृत्व में सभाओं का आयोजन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान ग्रामीण जिला अध्यक्ष संजीव दहिया ने भी सभा को संबोधित किया। इस मौके पर जयवीर आंतिल, कोषाध्यक्ष नीटू दहिया, महासचिव राजेश सेवली, सचिव अंकित मेहता, अशोक शर्मा, जय भगवान अंतिल, जयवीर राठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed