{"_id":"66706eefc2d5f3fee5069117","slug":"municipal-corporation-geared-up-to-deal-with-waterlogging-sonipat-news-c-197-1-snp1003-119794-2024-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: जलभराव से निपटने के लिए नगर निगम ने कसी कमर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: जलभराव से निपटने के लिए नगर निगम ने कसी कमर
Mon, 17 Jun 2024 10:44 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Mon, 17 Jun 2024 10:44 PM IST
विज्ञापन
. सोनीपत शहर में पानी निकासी की व्यवस्था करने के लिए ड्रेन नंबर छह का निरीक्षण करते निगम अधिकार
सोनीपत। मानसून सीजन में जलभराव से निपटने के लिए नगर निगम ने पहल की है। 10 दिन में मानसून आने की संभावना है। सड़कों पर जलभराव न हो इसे लेकर निगमायुक्त ने तीन-तीन सदस्यों की छह टीमों का गठन किया है। यह टीमें शहर में सबसे अधिक जलभराव के लिए चिह्नित 15 स्थानों पर व्यवस्था दुरुस्त करेंगी। डिस्पोजल पंपों पर अधिकारियों की ओर से लगातार निगरानी रखी जा रही है। सिंचाई विभाग से 15 पंप सेट लेकर रखवाए गए हैं।
बारिश के दौरान शहर में 15 स्थानों पर सबसे अधिक जलभराव होता है। इनमें शनि मंदिर रेलवे अंडरपास, ककरोई चौक, गीताभवन चौक, कालूपुर चुंगी, सूरी पेट्रोल पंप वाली गली, मॉडल टाउन, विवेकानंद चौक, सेक्टर-14-15, देवडू रोड, आईटीआई चौक, गांव लिवान, राई, राठधना, देवडू, चावला कॉलोनी में पानी भरने की आशंका रहती है। पानी कई घंटे तक सड़क पर भरने से वाहन चालकों को परेशानी होती है। इस समस्या को देखते हुए तीन-तीन सदस्यों की छह टीमों का गठन किया है। टीम में सहायक अभियंता, कनिष्ठ अभियंता, सफाई निरीक्षक शामिल है।
नगर निगम की ओर से पानी निकासी के लिए क्षेत्र में नालों की सफाई को लेकर स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। निगमायुक्त ने बताया कि स्वच्छता अभियान के तहत एक बार नालों की सफाई करवाई जा चुकी है। मानसून आने से पहले दोबारा नालों की सफाई करवा दी जाएगी। जिससे बारिश के पानी की निकासी बेहतर हो सके। निगमायुक्त का कहना है कि मानसून से पहले की जा रही तैयारियों का जायजा लिया जाएगा।
विज्ञापन
डिस्पोजल पंपों की यह है व्यवस्था
शहर के पूर्वी क्षेत्र में 12 और पश्चिमी क्षेत्र में पांच डिस्पोजल पंपों की व्यवस्था है। शहर के पूर्वी क्षेत्र में शनि मंदिर, आदर्श नगर, देवडू रोड, ओल्ड हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, मॉडल टाउन, राठधना, राई, चावला कॉलोनी- गली नंबर 1, 3, 6, श्रीराम पुलिया, पश्चिमी क्षेत्र में शंभू दयाल स्कूल, ककरोई रोड व अन्य स्थानों पर डिस्पोजल की व्यवस्था कर रखी है। बारिश के दौरान पानी निकासी के लिए पंप सेटों को चालू करने के लिए डीजल की उपलब्धता निगम कराएगा। उन्होंने बताया कि पानी निकासी के लिए निगम के पास पांच ट्रैक्टर व दो इंजन भी उपलब्ध है।
22 जून के बाद ड्रेन से जलनिकासी की तैयारी
ऋषि कॉलोनी के पास 30 मीटर ड्रेन नंबर 6 को पक्का किया जा रहा है। 22 जून तक निर्माण कार्य पूरा करने के बाद पानी की निकासी करा दी जाएगी। निगम अधिकारियों ने दावा किया कि इस बार पिछले वर्ष की तुलना में शनि मंदिर रेलवे अंडरपास के पास 7 से 8 घंटे तक जलभराव होने से रोका जाएगा। पानी निकासी के लिए पुरखास अड्डे से जटवाड़ा होते हुए सब्जी मंडी तक स्ट्रॉम वाटर लाइन बिछाई गई है। वहीं बाबा कॉलोनी के पास भरने वाले पानी की निकासी के लिए पंप सेट रखवाए गए है।
वर्जन
मानसून नजदीक आने से तैयारी तेज कर दी गई है। जलभराव वाले स्थानों पर तीन-तीन सदस्य की छह टीमों का गठन किया गया है। जल्द ही सफाई व्यवस्था का जायजा लिया जाएगा। अगर अधिकारियों का कामों में लापरवाही मिली तो उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। -विश्राम मीणा, आयुक्त नगर निगम सोनीपत