फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   municipal commitee,civic issuse,demand,panchayat,give notice

किशोरा और कुमासपुर गांव को नगर निगम में शामिल करने की मांग, ग्रामीणों ने सीएम के नाम विधायक को सौंपा ज्ञापन

Sun, 23 Feb 2020 11:06 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 23 Feb 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
municipal commitee,civic issuse,demand,panchayat,give notice
कुमासपुर में पंचायत के उपरांत नगर निगम में शामिल होने की मांग करते ग्रामीण - फोटो : Sonipat
गांव कुमासपुर में किशोरा व कुमासपुर के ग्रामीणों ने रविवार को पंचायत कर वापस उन्हें नगर निगम में शामिल किए जाने की मांग की। उन्होंने एक ज्ञापन सीएम मनोहर लाल के नाम विधायक मोहन लाल बडौली के माध्यम से भेजा। उन्होंने कहा कि कुछ शरारती तत्वों ने मिलीभगत करके गांव को निगम से बाहर कराया है। निगम से गांव बाहर होने से ग्रामीणों को कोई सुविधा नहीं मिल रही। जिसके चलते उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

गांव कुमासपुर में हुई पंचायत में ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से फैसला लिया कि गांव को फिर से निगम में लाने के लिए प्रयास किया जाएगा। ग्रामीणों का कहना है कि पहले ही सरकार ने उनके साथ अन्याय किया है। गांव की जीटी रोड के साथ लगते हिस्से को निगम में शामिल कर लिया गया। यहां से सरकार को मोटा राजस्व प्राप्त होगा। क्योंकि यहां बडे रेस्तंरा हैं, तो कॉमर्शियल जोन भी है। ऐसे में सरकार ने इस हिस्से को निगम में ले लिया और कुछ लोगों के विरोध का हवाला देकर गांव को बाहर कर दिया। जबकि गांव को विकास की दरकार है। अब इस इलाके को गांव से छीन लेने से पंचायत के पास कोई भी राजस्व की प्राप्ति नहीं होगी। उन्होंने कहा कि सरकार को चाहिए कि वह ग्रामीणों के हित और विकास को देखते हुए गांव को निगम में शामिल कराए। इस संदर्भ में ग्रामीणों ने हाईकोर्ट में भी याचिका दायर की हुई है कि गांव को निगम में ही रखा जाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अगर ऐसा नहीं होता है,तो मजबूर होकर उन्हें आंदोलन का रास्ता अपनाना होगा। इस दौरान प्रेम सिंह आंतिल, रामफूल कौशिक, वीरेंद्र कौशिक, प्रकाश आंतिल, नरेश कौशिक, प्रदीप आंतिल, बजे सिंह आंतिल, रमेश आंतिल, निशांक कौशिक, प्रशांत कौशिक, अनिल कौशिक, प्रमोद कुमार, राजेश, राकेश, हरिप्रकाश कौशिक, वेदप्रकाश, अमर सिंह, रामल आंतिल, अमित कुमार, सुमित, मंजीत आंतिल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed