फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Mughalpura road closed due to shuttering of archway construction, people upset due to diverted route

Sonipat News: तोरण द्वार निर्माण को लगाई शटरिंग से मुगलपुरा रोड बंद, मार्ग डायवर्ट होने से लोग परेशान

Thu, 02 May 2024 10:32 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 02 May 2024 10:32 PM IST
विज्ञापन
Mughalpura road closed due to shuttering of archway construction, people upset due to diverted route
सोनीपत के गोहाना में मुगलपुरा रोड पर तोरण द्वार के लिए लगाई गई शटरिंग के पास से गुजरते लोग। संव
गोहाना। नगर परिषद की तरफ से शहर के सुंदरीकरण के लिए विभिन्न स्थानों पर तोरण द्वार बनाए जा रहे हैं। निर्माण कार्य की रफ्तार धीमी होने के कारण शहर के लोगों के लिए परेशानी बढ़ रही है। मुगलपुरा रोड पर बनाए जा रहे तोरण द्वार को लेकर शटरिंग लगाई गई है। इसकी वजह से रोड बंद होने के चलते मार्ग को डायवर्ट किया गया है। लोगों की मांग है कि तोरण द्वारों का निर्माण तेजी से पूरा कराएं, जिससे उन्हें परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन

नगर परिषद की तरफ से मुगलपुरा रोड पर 12 लाख रुपये की लागत से तोरण द्वार का निर्माण किया जा रहा है। निर्माण कार्य दो महीने पहले शुरू कर दिया था, तब से क्षेत्रवासियों को परेशानी हो रही है। 15 दिन से तोरण द्वार के लिए शटरिंग लगाकर मार्ग को बंद किया गया है। इससे क्षेत्रवासियों की परेशानी और अधिक बढ़ गई है। क्षेत्रवासी सुरेंद्र, राजसिंह, सुरजीत, विनोद का कहना है कि पहले तोरण द्वार का निर्माण कार्य शुरू करने के लिए निर्माण सामग्री पड़ी थी, इससे मार्ग पर जाम लगता था। अब शटरिंग लगाने के कारण रोड बंद होने से लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। मार्ग के पास दुकानदारी प्रभावित होने से नुकसान होने लगा है। ऐसे में क्षेत्र के लोगों ने नगर परिषद के अधिकारियों से जल्द सड़क का निर्माण तेज करने की मांग की है।
विज्ञापन

वर्जन
मुगलपुरा रोड पर तोरण द्वार बनाने का काम लगभग पूरा हो गया है। जल्द ही शटरिंग हटा दी जाएगी। चालकों को परेशानी से बचाने के लिए वाहनों को ढींगरा स्टेडियम की तरफ से डायवर्ट किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

निशा शर्मा, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed