{"_id":"63ea864cdd25049a7a0138db","slug":"mphw-protested-alleging-misbehavior-sonipat-news-c-17-1-65574-2023-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनीपत: दुर्व्यवहार का आरोप लगाकर एमपीएचडब्ल्यू ने दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनीपत: दुर्व्यवहार का आरोप लगाकर एमपीएचडब्ल्यू ने दिया धरना
Tue, 14 Feb 2023 12:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Tue, 14 Feb 2023 12:19 AM IST
विज्ञापन
खरखौदा। उपमंडल नागरिक अस्पताल में चिकित्सकों पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाकर खंड के बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मियों (एमपीएचडब्ल्यू) ने धरना दिया। मामले की जांच के लिए उप सिविल सर्जन डॉ. स्वराज चौधरी भी पहुंचीं। चिकित्सकों व बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मियों के बीच हुई बातचीत के बाद विवाद सुलझ गया। बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मी काम पर लौट आए।
उपमंडल नागरिक अस्पताल में 9 फरवरी को नसबंदी को लेकर लगाए गए शिविर में एक बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मी ने आरोप लगाया था कि उनके केस की जांच करने से चिकित्सक ने मना कर दिया। साथ ही अन्य चिकित्सकों ने सुरक्षाकर्मी को बाहर निकालने तक की बात कह दी। वहीं पैसों के लिए नसबंदी के केस लेकर आने का आरोप लगाया था। दूसरी तरफ चिकित्सकों ने भी दुर्व्यवहार का आरोप लगाकर शिकायत दी थी। सोमवार को बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मियों ने अस्पताल परिसर में धरना दिया और चिकित्सकों के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक लिखित में चिकित्सक माफी नहीं मांग लेते और उनके साथी कर्मी के साथ हुए दुर्व्यवहार को लेकर चिकित्सकों पर कार्रवाई नहीं की जाती है वह अपने धरने को खत्म नहीं करेंगे। इस दौरान उप सिविल सर्जन डॉ. स्वराज चौधरी ने दोनों पक्षों से लिखित में मामले की जानकारी ली। इसके बाद चिकित्सक धरने पर पहुंचे और बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मी के खिलाफ लिखित में दी गई शिकायत वापस लेने की बात कही। जिसके बाद दोनों पक्षों का विवाद सुलझ गया और कर्मचारी काम पर लौट गए। इस दौरान वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. जितेंद्र कुमार व डॉ. सतपाल मौजूद रहे।
वर्जन
चिकित्सकों व बहु उद्देशीय स्वास्थ्यकर्मियों के बीच हुए विवाद को सुलझा लिया गया है। साथ ही दोनों पक्षों ने भविष्य में इस प्रकार की स्थिति पैदा नहीं होने देने की भी बात कही है। -डॉ. स्वराज चौधरी, उप सिविल सर्जन