फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   MP Ramesh Kaushik and Rai MLA Mohanlal Badauli managed to maintain credibility

साख बनाए रखने में कामयाब रहे सांसद रमेश कौशिक और राई विधायक मोहनलाल बड़ौली

Thu, 23 Jun 2022 01:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jun 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
MP Ramesh Kaushik and Rai MLA Mohanlal Badauli managed to maintain credibility
सोनीपत। निकाय चुनाव में गोहाना नगर परिषद, गन्नौर व कुंडली नगर पालिका में भाजपा प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है। गन्नौर से सांसद रमेश कौशिक व विधायक निर्मल चौधरी की तो कुंडली में विधायक मोहनलाल बड़ौली की साख दांव पर लगी थी। मतगणना के बाद भाजपा प्रत्याशियों की जीत के साथ ही सांसद रमेश कौशिक, गन्नौर विधायक निर्मल चौधरी व राई विधायक मोहनलाल बड़ौली अपनी साख बनाए रखने में कामयाब रहे। सांसद रमेश कौशिक व विधायक निर्मल चौधरी ने गन्नौर क्षेत्र में तो राई विधायक मोहनलाल बड़ौली ने कुंडली क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में जमकर प्रचार किया था।
विज्ञापन

कुंडली नगर पालिका में पहला चुनाव होने के कारण इस क्षेत्र पर सभी की नजरें लगी थीं। वहीं गन्नौर में सांसद व विधायक की जुगलबंदी के सामने कसौटी पर खरा उतरने की चुनौती थी। गन्नौर नगर पालिका में चेयरमैन के प्रत्याशी अरुण त्यागी को टिकट दिलवाने में सांसद रमेश कौशिक व विधायक निर्मल चौधरी ने पूरी ताकत लगाई थी। उन्हें जीत दिलाने की जिम्मेदारी इन्हीं के कंधों पर थी। परिणाम भी उनकी उम्मीदों के अनुरूप ही रहे। अरुण त्यागी का मुकाबला चार बार नपा चेयरमैन रह चुके कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी सतप्रकाश शर्मा से था। ऐसे में मुकाबला कड़ा माना जा रहा था, लेकिन सांसद रमेश कौशिक व विधायक निर्मल चौधरी के प्रयासों व किए गए प्रचार के सामने सतप्रकाश शर्मा का जादू नहीं चल पाया। जिसका नतीजा यह रहा कि अरुण त्यागी ने 6110 वोटों अंतर से जिले की सबसे बड़ी जीत दर्ज की।
विज्ञापन

कुंडली में अंत तक अटकी रहीं सांसें
कुंडली नगर पालिका के पहली बार हो रहे चुनाव में राई विधायक मोहनलाल बडौली की साख भी दांव पर थी। चेयरमैन का पद अनुसूचित जाति की महिला के लिए आरक्षित था। जिस पर भाजपा ने शिमला देवी को अपना प्रत्याशी बनाया। विधायक मोहन लाल बड़ौली ने यहां भाजपा प्रत्याशी की जीत को सुनिश्चित करने के लिए जमकर प्रचार किया। दिल्ली के नजदीक होने से यहां आम आदमी पार्टी का भी खासा प्रभाव है। ऐसे में विधायक मोहनलाल बड़ौली के सामने भाजपा प्रत्याशी को जीत दिलवाने की कड़ी चुनौती थी। मतगणना के दौरान भाजपा व आम आदमी पार्टी प्रत्याशियों के बीच कांटे की टक्कर रही। आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी कई बार भाजपा प्रत्याशी से आगे निकली, लेकिन अंत में जीत भाजपा प्रत्याशी की रही। मतगणना के दौरान अंत तक सभी की सांसें अटकी रहीं। जीत के बाद भाजपा समर्थकों ने विधायक मोहनलाल बड़ौली व उनके भाई माईराम कौशिक के साथ जमकर जश्न मनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
निकाय चुनाव में अध्यक्ष पद पर गोहाना से भाजपा प्रत्याशी रजनी विरमानी, गन्नौर से भाजपा प्रत्याशी अरुण त्यागी व कुंडली से भाजपा प्रत्याशी शिमला देवी ने जीत दर्ज की। यह जनता की जीत है। जनता ने भाजपा प्रत्याशियों पर जो विश्वास जताया है, नवनिर्वाचित अध्यक्ष भी जनता के विश्वास पर खरा उतरेंगे।

रमेश कौशिक, सांसद
--
निकाय चुनाव के नतीजों से स्पष्ट है जनता भाजपा की नीतियों से खुश है। भाजपा प्रत्याशियों पर जनता ने जो विश्वास जताया है, उस पर सभी खरे उतरेंगे और दोगुनी ऊर्जा के साथ जनहित के कार्य किए जाएंगे। क्षेत्र के विकास में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी।
मोहनलाल बड़ौली, विधायक, राई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed