{"_id":"6a47bcfd0b2805f33b0cc210","slug":"mou-signed-for-the-academic-advancement-and-holistic-development-of-female-students-sonipat-news-c-197-1-snp1003-156392-2026-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: छात्राओं के शैक्षणिक उत्थान व सर्वांगीण विकास के लिए हुआ एमओयू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: छात्राओं के शैक्षणिक उत्थान व सर्वांगीण विकास के लिए हुआ एमओयू
Sat, 04 Jul 2026 04:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sat, 04 Jul 2026 04:13 AM IST
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के सेक्टर-12 स्थित राजकीय महिला महाविद्यालय में हुए एमओयू के दौरान प्राचार्य, श
सोनीपत। छात्राओं के शैक्षणिक उत्थान व सर्वांगीण विकास को नई दिशा प्रदान करने के लिए शुक्रवार को सेक्टर-12 स्थित राजकीय महिला महाविद्यालय व मेजर आशीर्वाद ट्रस्ट, रामपुर कुंडल के मध्य समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए।
प्राचार्य डॉ. किरण सरोहा व ट्रस्ट की ओर से महेंद्र गौड़ ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए। दोनों संस्थाओं ने शिक्षा के क्षेत्र में दीर्घकालिक सहयोग एवं छात्राओं के समग्र विकास के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।
कहा कि एमओयू का प्रमुख उद्देश्य महाविद्यालय की स्नातक एवं स्नातकोत्तर स्तर की मेधावी व आर्थिक रूप से जरूरतमंद छात्राओं को प्रतिवर्ष मेजर आशीर्वाद छात्रवृत्ति प्रदान करना है। इस छात्रवृत्ति के माध्यम से छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहन मिलेगा। वह आर्थिक बाधाओं से मुक्त होकर अपने शैक्षणिक लक्ष्यों को प्राप्त करने में सक्षम होंगी।
विज्ञापन
एमओयू के अंतर्गत छात्राओं के शैक्षणिक, बौद्धिक, व्यक्तित्व एवं कौशल विकास के लिए समय-समय पर कॅरिअर मार्गदर्शन कार्यक्रम, व्यक्तित्व विकास कार्यशालाएं, कौशल विकास प्रशिक्षण, विशेषज्ञ व्याख्यान, सेमिनार, सामाजिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजन किया जाएगा।
प्राचार्य डॉ. किरण सरोहा ने कहा कि यह समझौता छात्राओं के लिए नए अवसरों के द्वार खोलेगा। उन्हें शिक्षा के साथ जीवन कौशल विकसित करने का भी अवसर प्रदान करेगा। इस दौरान डॉ. वंदना नासा, डॉ. राजेश ढाका, डॉ. सुभाष सिसोदिया, डॉ. सतीश मलिक, डॉ. पूनम, डॉ. रजवंती धनखड़, डॉ. रेखा, डॉ. नीलम सैनी, डॉ. रितु, ज्योति व राकेश उपस्थित रहे।