फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Motorcyclist killed in collision with truck; FIR registered against driver

Sonipat News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत, चालक पर प्राथमिकी

Tue, 13 Oct 2026 02:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 13 Oct 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
Motorcyclist killed in collision with truck; FIR registered against driver
खरखौदा। गांव हलालपुर में सीएनजी पंप के सामने पीर बाबा धर्मकांटे के पास ट्रक की टक्कर लगने से बाइक सवार की मौत हो गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लिया और मृतक के बेटे बल्लू पासवान की शिकायत पर ट्रक चालक जोगा सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली।
विज्ञापन

बिहार के दरभंगा जिले के अदलपुर निवासी बल्लू पासवान ने बताया कि उनके पिता सुरेंद्र पासवान झज्जर जिले के कुलासी गांव स्थित श्रीश्याम पेपर कंपनी में नौकरी करते थे। वह 10 अक्तूबर की शाम ड्यूटी समाप्त होने के बाद बाइक से कुंडली स्थित अपने किराये के मकान पर लौट रहे थे।
विज्ञापन

रात करीब साढ़े आठ बजे उन्हें सूचना मिली कि हलालपुर गांव में उनके पिता सड़क हादसे में घायल हो गए हैं। उन्होंने राहगीरों की सहायता से अपने पिता को खरखौदा के उपमंडल नागरिक अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बल्लू का आरोप है कि ट्रक चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए उनके पिता की बाइक को टक्कर मारी जिससे लगी चोटों के कारण ही उनके पिता की मौत हुई है। पुलिस आरोपी ट्रक चालक को तलाश रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed