फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Mosquito repellent was sprayed in school in Sonipat, condition of 28 students deteriorated

Sonipat: स्कूल में करवाया था मच्छर मार दवा का छिड़काव, 28 विद्यार्थियों की बिगड़ी हालत

Tue, 07 May 2024 03:14 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 07 May 2024 03:14 PM IST
सार

सोनीपत के एक स्कूल में मच्छर मार दवा का छिड़काव करवाया गया था। मंगलवार को सुबह बच्चे स्कूल पहुंचे तो कुछ देर बाद उनका स्वास्थ्य बिगड़ने लगा। शुरुआत में चार बच्चों पर बेहोशी छाने लगी तो उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया।

विज्ञापन
Mosquito repellent was sprayed in school in Sonipat, condition of 28 students deteriorated
घायल बच्चे - फोटो : संवाद

विस्तार

सोनीपत के गन्नौर खंड के गांव घसौली स्थित लक्ष्य इंटरनेशनल में मच्छर भगाने के लिए करवाए गए दवा के छिड़काव के प्रभाव में आने से विद्यार्थियों की हालत बिगड़ गई। आंखों में जलन, उल्टियां व सांस लेने में दिक्कत होने पर स्कूल प्रबंधन ने आनन-फानन में बच्चों को नागरिक व निजी अस्पतालों में भर्ती करवाया। जहां सभी बच्चों का उपचार चल रहा है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि स्कूल में नया होस्टल बनाया गया है। सोमवार शाम को मच्छर मार दवा का छिड़काव करवाया गया था। मंगलवार को सुबह बच्चे स्कूल पहुंचे तो कुछ देर बाद उनका स्वास्थ्य बिगड़ने लगा। शुरुआत में चार बच्चों पर बेहोशी छाने लगी तो उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। स्कूल के अन्य बच्चों ने भी आंखों में जलन की शिकायत दी। कुछ बच्चों को उल्टियां होने लगी और सांस लेने में भी तकलीफ हुई तो स्कूल प्रबंधन ने बच्चों को तुरंत शहर के निजी अस्पतालों में भर्ती करवाया। स्थिति को देखते हुए स्कूल प्रबंधन ने स्कूल की छुट्टी कर दी। अस्पताल में भर्ती बच्चों की हालत में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। बच्चों का स्वास्थ्य बिगड़ने का पता लगते ही अभिभावक भी अस्पताल में पहुंचे।
विज्ञापन


स्कूल में बच्चों की की हालत बिगड़ने का पता लगते ही गन्नौर विधायक निर्मल चौधरी, एसडीएम डॉ. निर्मल नागर और खंड शिक्षा अधिकारी भी अस्पताल पहुंचे और बच्चाें का हाल जाना। अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच के लिए टीम गठित कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed