फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Monkey not caught, notice issued to contractor

Sonipat News: नहीं पकड़े बंदर, ठेकेदार को नोटिस जारी

Wed, 01 May 2024 11:27 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 01 May 2024 11:27 PM IST
विज्ञापन
Monkey not caught, notice issued to contractor
गोहाना। नगर परिषद की ओर से बंदरों को पकड़ने के लिए टेंडर जारी किया गया था लेकिन ठेकेदार बंदर पकड़ने का काम शुरू नहीं किया। इसको लेकर नगर परिषद की तरफ से दो बार नोटिस जारी किया लेकिन ठेकेदार ने कोई जवाब नहीं दिया । अब नगर परिषद ने तीसरा और अंतिम नोटिस जारी किया है। इस बार बंदर पकड़ने का काम शुरू नहीं करने पर ठेकेदार की सुरक्षा राशि जब्त कर ली जाएगी और उसका टेंडर रद्द कर दिया जाएगा।
विज्ञापन



शहर में बंदरों का उत्पात बढ़ा हुआ है। शहर वासियों ने बंदरों के मामले में नगर परिषद से शिकायत की थी। नगर परिषद की तरफ से बंदर पकड़ने का टेंडर जारी किया था और एक एजेंसी को टेंडर आवंटित किया गया था। अब तक एजेंसी की तरफ से बंदर पकड़ने का काम शुरू नहीं किया जा रहा है। अब एजेंसी के खिलाफ नगर परिषद की तरफ से कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि ठेकेदार ने नवरात्रों के बाद बंदर पकड़ने का काम शुरू करने के आश्वासन दिया था, लेकिन अभी तक काम शुरू नहीं किया है। जिसके चलते ठेकेदार पर कार्रवाई करने के लिए अंतिम नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन

वर्जन



बंदर पकड़ने के लिए एजेंसी को तीसरा व अंतिम नोटिस भेजा गया है। यदि एजेंसी बंदर पकड़ने का काम शुरू नहीं करती है तो उनकी सुरक्षा राशि जब्त कर ली जाएगी और कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।-निशा शर्मा, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद, गोहाना
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed