{"_id":"65f3317bddbaae3fe100c276","slug":"monica-got-the-title-of-miss-starlight-in-fashion-fiesta-sonipat-news-c-197-1-snp1002-115321-2024-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: फैशन फियेस्टा में मोनिका को मिला मिस स्टारलाइट का खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: फैशन फियेस्टा में मोनिका को मिला मिस स्टारलाइट का खिताब
Thu, 14 Mar 2024 10:48 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Thu, 14 Mar 2024 10:48 PM IST
विज्ञापन
सोनीपत। जीवीएम कन्या महाविद्यालय की एनएसएस इकाई के आवासीय शिविर के दौरान आयोजित फैशन फियेस्टा में मोनिका को मिस-स्टारलाइट का खिताब दिया गया। स्वयंसेविकाओं के लिए संगोष्ठियों का आयोजन कर उन्हें नेतृत्व निर्माण विकास व क्षमता निर्माण का प्रशिक्षण दिया गया।
एनएसएस की कार्यक्रम अधिकारी रुचिका विरमानी के नेतृत्व में जारी सात दिवसीय शिविर के अंतर्गत संस्कृति को समर्पित फैशन फियेस्टा का आयोजन किया गया। इसमें स्वयंसेविकाओं ने हिस्सा लिया। विभिन्न चरणों में आयोजित फैशन-शो के अंत में सर्वश्रेष्ठ छात्राओं को विभिन्न शीर्षकों से नवाजा गया। मोनिका को मिस स्टारलाइट, खुशी को मिस-रेवेशिंग, अलंकृता को मिस-कॉन्फिडेंट, मुस्कान को मिस-एलिगेंट और भावना, भावना वर्मा व निधि को मिस-टैलेंटिड के खिताब से नवाजा गया। निर्णायक मंडल की भूमिका प्राध्यापिका रोजी चोपड़ा व कमलेश चोपड़ा ने निभाई। संस्था के प्रधान डॉ. ओपी परूथी व प्राचार्य डाॅ. मंजुला स्पाह ने विजेताओं को बधाई दी।
शिविर में वीरवार को आयोजित संगोष्ठी में कंज्यूमर अफेयर्स भारत सरकार की ओर से आए प्रतिनिधि प्रवीण कुमार ने उपभोक्ताओं के अधिकारों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने आईएसआई मार्क व मानकों की भी जानकारी दी। दूसरे वक्ता के रूप में मेक अप आर्टिस्ट मुदित ने छात्राओं को राष्ट्र निर्माण की दिशा में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रोत्साहन दिया। स्वयंसेविकाओं ने गोशाला का दौरा करते हुए गो-सेवा की। स्वयंसेविकाओं ने ग्रामीण विद्यार्थियों को खेलों में कदम बढ़ाने के लिए प्रोत्साहन दिया।