{"_id":"455b7d9bd37b6ce59003581b0fa717de","slug":"mock-drill-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मॉल में घुसे दो आतंकी, ग्राहकों में मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मॉल में घुसे दो आतंकी, ग्राहकों में मचा हड़कंप
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
Updated Wed, 13 Jan 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीटी रोड पर स्थित टीडीआई मॉल में मंगलवार शाम दो नकाबपोश घुस गए। जिससे ग्राहकों में हड़कंप मच गया और पूरे मॉल परिसर में अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मॉल के चारों ओर घेराबंदी कर दी। बुरी तरह से डरे ग्राहक इधर-उधर छिपने का आसरा ढूंढते नजर आए। करीब आधा घंटा तक लोगों में भय बना रहा। जब नकाबपोश युवकों के पकड़े जाने के बाद डीएसपी सतीश कुमार ने लोगों को इसे मॉक ड्रिल का हिस्सा बताया तब लोगों ने राहत भरी सांस ली।
कुंडली मॉल में जैसे ही पुलिस अधिकारी ने माइक से बोलना शुरू किया कि दो आतंकी मॉल में घुस गए हैं। पुलिस टीम उन्हें पकड़ने का प्रयास कर रही है। इतना सुनते ही मॉल में भगदड़ मच गई। पुलिस की टुकड़ी विभिन्न हिस्सों में बंटकर मॉल में घुस गई। किसी ने आवाज दी कि दोनों आतंकी बरामर की बिल्डिंग में गए हैं। इस पर टीम के सदस्य उसी दिशा में दौड़ पड़े। इसी दौरान पुलिस टीम एक युवक को काबू कर लिया। वहीं एक बदमाश को दूसरे स्थान से काबू किया गया। बाद में पुलिस ने बताया कि यह मॉक ड्रिल का हिस्सा है। पुलिस टीम का नेतृत्व डीएसपी गन्नौर सतीश कुमार कर रहे थे। उनके साथ ही कुंडली थाना प्रभारी धीरज कुमार, राई थाना प्रभारी वजीर सिंह, मुरथल थाना प्रभारी अजय धनखड़ और गन्नौर थाना प्रभारी नवीन कुमार भी दलबल के साथ उनके साथ थे। साथ ही बतौर ड्यूटी मजिस्ट्रेट राई उप तहसील के नायब तहसीलदार लवजीत विर्क थे।
मॉक ड्रिल को लेकर लोगों ने जताया रोष
मॉल में आए ग्राहकों ने कहा कि पुलिस द्वारा दी गई मॉल आतंकी की घुसने की सूचना से शाम को दहशत का माहौल फैल गया। इस संबंध में पुलिस को पहले ही सूचना देनी चाहिए थे। सूचना न देने पर ग्राहकों पर पुलिस कार्रवाई पर रोष जताया।
विज्ञापन
पंचायत चुनाव और गणतंत्र दिवस पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस के प्रबंधों की जांच के लिए मॉक ड्रिल की गई थी। इसके लिए चार थानों की टीमों को शामिल किया गया था। पुलिस टीम सुरक्षा प्रबंधों को लेकर पूरी तरह से तैयार है। मॉक ड्रिल के लेकर मॉल संचालक को सूचित कर दिया था और मॉक ड्रिल के दौरान मॉल संचालक भी उनके साथ थे।
-सतीश कुमार, डीएसपी