फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Mobile was robbed from the youth, bricked for protesting

युवक से मोबाइल लूटा, विरोध करने पर मारी ईंट

Sat, 22 Jan 2022 12:42 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jan 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Mobile was robbed from the youth, bricked for protesting
अंतरराष्ट्रीय फल एवं सब्जी, गन्नौर के पास पैदल जा रहे युवक से बाइक सवार बदमाशों ने मोबाइल फोन लूट लिया। विरोध करने पर युवक के सिर में ईंट मारकर फरार हो गए। युवक ने मामले की शिकायत बड़ी औद्योगिक थाना पुलिस को दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव पुरखास धिरान के रहने वाले सुखबीर सिंह ने बड़ी थाना पुलिस को बताया कि वह रात को ऑटो में सवार होकर डिवाइन सिटी स्थित अपने प्लाट में गया था। वह जीटी रोड पर अंतरराष्ट्रीय फल एवं सब्जी मंडी के पास उतरने के बाद पैदल ही अपने प्लाट की तरफ चल पड़ा। जब वह कुछ आगे पहुंचा तो बाइक सवार दो युवक उसके पास आए। उस समय वह मोबाइल पर बात कर रहा था। युवकों ने उसका मोबाइल लूट लिया। जब उसने विरोध किया तो युवकों ने उसके सिर में ईंट मार कर दी। जिससे वह घायल हो गया। वारदात को अंजाम देकर युवक फरार हो गए। युवक की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed