{"_id":"62b612daae451b2f8206bbab","slug":"mobile-snatched-from-driver-who-brought-machine-in-e-rickshaw-from-delhi-sonipat-news-rtk650483129","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली से ई-रिक्शा में मशीन लेकर आए चालक से मोबाइल छीना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली से ई-रिक्शा में मशीन लेकर आए चालक से मोबाइल छीना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राई। दिल्ली से ई-रिक्शा में मशीन लेकर आए चालक से बाइक सवार चार बदमाश मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गए। चालक रात को बहालगढ़ स्थित कंपनी में अपना ई-रिक्शा खड़ी कर खाना खाने बहालगढ़ ढाबे पर गया था। ई-रिक्शा चालक ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
दिल्ली के गांव पूठ खुर्द निवासी चेतराम ने बहालगढ़ थाना पुलिस को बताया कि वह ई-रिक्शा चलाता है। वह 21 जून की रात को दिल्ली के बवाना से अपनी ई-रिक्शा में मशीन रखकर बहालगढ़ स्थित पृथ्वी इंटरप्राइजेज कंपनी में आया था। यहां पर वह कंपनी में ई-रिक्शा खड़ी कर खाना खाने के लिए बहालगढ़ स्थित एक ढाबे पर चला गया था। देर रात वह खाना खाकर पैदल ही ई-रिक्शा लेने फैक्टरी में जा रहा था। जब वह सर्विस रोड पर पहुंचा तो अचानक बाइक सवार चार युवक उसके पास आए। उनमें से तीन युवकों ने उसे डराकर उसका मोबाइल छीन लिया और बाइक पर सवार होकर मुरथल की तरफ भाग गए। रात को वह वापस लौट गया था। अब उसने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। बहालगढ़ थाना पुलिस ने लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं बाइक सवार चार बदमाशों ने 22 जून की रात को भी कुमासपुर के पास अमेजन कंपनी के चालक से भी मोबाइल फोन छीना था। बहालगढ़ थाना में चालक कुमासपुर निवासी सुनील ने मुकदमा दर्ज कराया है। अब ई-रिक्शा चालक ने भी बाइक सवार चार युवकों पर आरोप लगाया है।
वर्जन
ई-रिक्शा चालक ने मोबाइल छीनने की शिकायत दी है। जिस पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। जल्द बदमाशों का पता लगाकर गिरफ्तार कर लिया जाएगा। -इंस्पेक्टर ऋषिकांत, थाना प्रभारी, बहालगढ़