फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Mobile and cash snatched from shopkeeper returning home from auto

ऑटो से घर लौट रहे दुकानदार का मोबाइल और नकदी छीनी

Fri, 24 Jun 2022 01:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jun 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
Mobile and cash snatched from shopkeeper returning home from auto
बहालगढ़ रोड पर अहमदपुर के पास ऑटो में सवार दुकानदार को रोककर दो बाइक सवार छह बदमाशों ने मोबाइल और नकदी छीन ली। दुकानदार ने मामले की शिकायत सेक्टर-27 थाना पुलिस को दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव खेवड़ा निवासी राजेश ने सेक्टर-27 थाना पुलिस को बताया कि वह सोनीपत में बस अड्डे के पास बिल्लू चिकन बिरयानी के नाम से दुकान चलाता है। वह बुधवार रात करीब 11 बजे ऑटो में सवार होकर गांव जा रहा था। गांव जाने के लिए वह गांव थाना खुर्द निवासी सोनू के ऑटो को किराये पर लिया था। जब वह गांव अहमदपुर के पास पहुंचा तो दो पर सवार होकर आए छह युवकों ने ऑटो को रुकवा लिया और उसे डरा-धमकाकर मोबाइल फोन छीन लिया। मोबाइल फोन के कवर में 1500 रुपये थे। अंधेरा होने के कारण वह मोटरसाइकिलों का नंबर नहीं देख सका। मामले से सेक्टर-27 थाना पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने जांच के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस बदमाशों का पता लगाने के लिए क्षेत्र में लगे सीसीटीवी खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed