{"_id":"68d058157e21fc243e067e89","slug":"mla-inaugurated-the-road-construction-work-sonipat-news-c-197-1-snp1001-142670-2025-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: विधायक ने किया सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: विधायक ने किया सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ
Mon, 22 Sep 2025 01:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Mon, 22 Sep 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
राई। राई विधानसभा क्षेत्र के गांव प्रीतमपुरा से नाथुपुर तक बनने वाली सड़क के नवीनीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य का शुभारंभ किया गया। यह सड़क हरियाणा कृषि विपणन बोर्ड की ओर से 75 लाख रुपये की लागत से बनाई जाएगी।
विधायक कृष्णा गहलावत ने नारियल फोड़कर निर्माण कार्य का शिलान्यास किया और कहा कि सड़कें किसी भी क्षेत्र के विकास की धुरी होती हैं। अच्छी सड़कों के अभाव में न केवल आमजन को आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है, बल्कि किसानों को अपनी उपज मंडियों तक पहुंचाने में भी भारी परेशानियों से गुजरना पड़ता है।
विधायक कृष्णा गहलावत ने कहा कि सड़क के निर्माण से क्षेत्रवासियों को बड़ी राहत मिलेगी। गांवों के बीच कनेक्टिविटी मजबूत होगी और आसपास के क्षेत्रों में विकास की नई राह खुलेगी।
विज्ञापन
शिलान्यास कार्यक्रम में पूर्व चेयरमैन कुलदीप नागल, जाखौली मंडल अध्यक्ष शेखर आंतिल, अनिल आंतिल, भाजपा नेता मास्टर सत्यनारायण आंतिल, चेयरमैन शिमला देवी, प्रीतमपुरा के सरपंच हरीश, मंडल अध्यक्ष बेदपाल शास्त्री, मुरथल ब्लॉक समिति चेयरमैन संजय झुंडपुर, बाकीपुर के सरपंच जयराम शर्मा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र, राकेश बारोटा, जिला पार्षद नाथुपुर राकेश, बलबान, धर्मपाल, दीपक, राजेश, इंद्रजीत, वेदपाल खापरा, किरण मित्तल, भालू नाथपुर और सरपंच जितेंद्र सहित अनेक ग्रामीण शामिल रहे।