फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   MLA inaugurated herbal park at Community Health Center

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में विधायक ने किया हर्बल पार्क का उद्घाटन

Mon, 03 Oct 2022 12:36 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 03 Oct 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
MLA inaugurated herbal park at Community Health Center
खरखौदा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बनाए गए हर्बल पार्क का फीता काटकर राई से विधायक मोहन लाल बड़ौली ने उद्घाटन किया। उन्होंने चंदन का पौधा लगाते हुए कहा कि पौधरोपण व उनका संरक्षण बहुत जरूरी है। पेड़-पौधे हमारे लिए बहुत ही जरूरी हैं। इसलिए सभी को चाहिए कि ज्यादा संख्या में पौधरोपण करें।
विज्ञापन

विधायक ने हर्बल पार्क को लेकर अस्पताल प्रबंधन की प्रशंसा भी की। इसके बाद विधायक ने अस्पताल में लगाए गए बूस्टर डोज के टीकाकरण कैंप का भी उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस के निपटने के लिए सभी लोग टीकाकरण जरूर करवाएं। राहत की बात यह है कि सोनीपत में कोरोना को कोई मरीज नहीं है। इस दौरान वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. जितेंद्र कुमार, डॉ. सत्यपाल के अलावा चिकित्सक डॉ. नीतिन, सुनील खोखर, संजय कुमार, अनिल रंगा, श्रीपाल सैनी, प्रीतम खोखर, गुलशन ठेकेदार, सतीश सेहरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed